डबल मर्डर हत्याकांड में आरोपी के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हनुमानगढ़। गोलूवाला कस्बे के थाना क्षेत्र के अधीनस्थ गांव लखासर में रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावर ने स्थानीय निवासी 35 वर्षीय युवक महावीर बिश्नोई पुत्र बनवारी लाल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर गोलूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम को बुलाया। फिलहाल हत्या के पीछे आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक महावीर बिश्नोई को रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे किसी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर से बाहर आया पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उस पर दो फायर कर दिए। छाती पर गोली लगने से महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गया। पुलिस प्रथम दृश्य इस हत्याकांड को संभवत: आपसी रंजिश से जोड़ कर देख रही है। बताया जा रहा है कि मृतक महावीर का भाई रविन सिहाग संगरिया में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी है। लगभग 10 वर्ष पूर्व ग्रामोथान विद्यापीठ कॉलेज रैली में हुए डबल मर्डर की रंजिश इस घटना के पीछे हो सकती है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा हमलावर…

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोलूवाला थाना प्रभारी राकेश सांखला, चौकी प्रभारी वेदप्रकाश, जिला स्पेशल टीम प्रभारी लाल बहादुर चंद्र सहित एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।एक फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक पर भागते हुए देखा गया है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या की सूचना फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संया में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी राकेश सांखला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000