अमरोहासुल्तानपुर जिस पिता ने कंधे पर बैठाकर दुनिया दिखाई, बेटे ने उसी की ईट से कूचकर कर दी हत्या, बचाने दौड़ी बहन को भी किया घायल By Khulasa India News Desk Last updated May 19, 2025 185 सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना इलाके के केनौरा गांव में रविवार की रात श्रवण वर्मा नाम के युवक ने मामूली विवाद में अपने ही पिता हृदय राम वर्मा की बेदर्दी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। इसी दौरान नशेड़ी बेटा ने आपा खो दिया। और पास पड़ी ईंट से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल हृदय राम को परिजन तुरंत सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी बेटे श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक बोले- गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज… पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस्सलाम के मुताबिक श्रवण लंबे समय से नशे का आदी था। जो घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराध 185 Share