दर्दनाक सड़क हादसा; खड़े ट्रक से टकराई कार, SBI मैनेजर के माता-पिता समेत 3 की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के महासमंद जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयंकर था कि इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दंपती और उनका छह साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना नेशनल हाईवे-53 (NH-53) पर तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदर डैम के पास सुबह करीब 3 बजे के करीब घटित हुई। जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी।

रायपुर की तरफ जा रहा था परिवार… 

जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग झारखंड से रायपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे के समय कार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नरहरपुर (जिला कांकेर) शाखा के मैनेजर चंदन अभिषेक का परिवार सवार था। इसमें कार में चंदन की पत्नी खुशबू, 6 साल का बेटे ध्रुव, माता-पिता किशोर पांडे (69) और चित्रलेखा पांडे (65) और एक अन्य यात्री ईश्वर ध्रुव (34) बैठे थे।

ऐसे हुआ हादसा…

कोदर डैम के पास अंधेरे में उनकी कार एक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किशोर पांडे, चित्रलेखा पांडे और ईश्वर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू और बेटा ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची SDRF…

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। शवों को कार से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

ट्रक में नहीं लगा था रिफ्लेक्टर…

तुमगांव थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक पर कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी चिन्ह नहीं था, जिससे कार चालक को अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण टक्कर हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000