फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे इलाकों में फर्जी जाति,आय,निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने का खुलासा हुआ है।सोमवार को एसओजी टीम और सिरसिया पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया है।युवक के पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने का उपकरण,नकदी और आधार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।यह नेपाली नागरिकों को भी सुविधा देता था। एसओजी प्रभारी नितिन यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सिरसिया थाना क्षेत्र में छह साल से कूटरचित तरीके से जाति,आय व निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाया जा रहा है।एक युवक स्कूली बच्चों सहित नेपाली लोगों का भी फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के सहारे आधार कार्ड बना रहा है। इसके बदले वह मोटी रकम वसूल करता है।

एसओजी प्रभारी नितिन यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय के साथ मिलकर क्षेत्र के पंडित अर्जुन प्रसाद पब्लिक स्कूल बालापुर में छापेमारी की।वहां से एक युवक को गिफ्तार किया।गिफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के लालपुर कुशमहवा के मजरा तकिया निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा पुत्र कपिल मुनि मिश्रा के रूप में हुई। एस‌ओजी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो लैपटॉप,दो मोबाइल,एक प्रिंटर,दो फिंगर स्कैनर,दो जन्म प्रमाण पत्र, 11 आधार कार्ड,आठ बैंक पासबुक,सात आधार एनरोलमेंट स्लिप व 20400 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया।पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले से बने आधार कार्ड को अपडेट करता है।साथ ही गलत तरीके से आधार कार्ड व जन्म प्रमाणपत्र भी बनाता है।

एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि गिरफ्तार प्रवीण कुमार मिश्रा सीआरएस नामक प्रिंट पोर्टल पर आईडी बनाकर जन्म प्रमाणपत्र बनाता था।वहीं गूगल व यूआईडीएआई के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनाता व संशोधित करता था।इसके बदले में अच्छा पैसा लेता था।आरोपी यह काम वर्ष 2019 से कर रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी प्रवीण कुमार अपने सहयोगी के साथ मिलकर कुछ लोगों (जिनकी संपत्ति नेपाल व भारत दोनों जगह है), का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र व निवास प्रमाणपत्र बनाकर आधार कार्ड बना चुका है।उसी के आधार पर लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री भी करवाई है।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। वहीं उसके सहयोगियों की तलाश कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000