उत्तरप्रदेशसम्भल नगर पालिका की जमीन पर बनी मस्जिद और 33 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस By Pratibha Rajdar Last updated Jun 16, 2025 148 संभल। संभल जिले में चंदौसी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वारिसनगर में परिषद की साढ़े छह बीघा जमीन पर कथित तौर पर अतिक्रमण करके बनायी गयी एक मस्जिद और 33 मकानों पर जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि चंदौसी में नगर पालिका परिषद की जमीन पर अवैध रूप से एक मस्जिद और 33 मकान बनाये जाने की शिकायत इसी साल मार्च में चंदौसी तहसील कार्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए थे तथा जांच के बाद नगर पालिका परिषद ने संबंधित जमीन पर बनी मस्जिद और मकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नगर पालिका परिषद प्रशासन करेगा और जिला प्रशासन उसमें सहयोग करेगा। samachar 148 Share