सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी सावित्री और एक कोंख से पैदा हुआ भाई राहुल पाण्डेय ने मिलकर की राकेश पाण्डेय की हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

हत्या के आरोप से बचने के लिए हत्या की घटना को दिया नया मोड़, पत्नी सावित्री ने पति के गायब होने की फैलाई थी,अफवाह 

अमेठी। यूपी के अमेठी में सरसों के खेत में मिले युवक राकेश पाण्डेय के रक्तरंजिश शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। राकेश पाण्डेय की हत्या उसकी पत्नी सावित्री ने देवर राहुल पाण्डेय के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने सावित्री और उसके देवर राहुल पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बाबार शुक्ल थाना क्षेत्र के फल्लू पाण्डेय का पुरवा मजरे महोना पूरब गांव की है।

यह है,पूरा मामला…

  • 16 मार्च 2022 को राकेश का रंक्तरंजित शव गांव में सरसों के खेत में पाया गया था।
  • घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
  • पुलिस को छानबीन के दौरान राकेश पाण्डेय की पत्नी सावित्री की गतिविधि संदिग्ध नजर आयी।
  • सावित्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो सच्चाई सामने आ गयी।

पूछताछ में यह बात सामने आयी

  • पूछताछ में सावित्री ने स्वीकार किया कि उसका देवर राहुल पाण्डेय के साथ प्रेम प्रसंग है।
  • पति राकेश पाण्डेय इसका विरोध करता था और अक्सर इसे लेकर मारपीट करता था।
  • सावित्री के मुताबिक राकेश शराब पीने का आदी था और उसे परेशान करता था।
  • परेशान सावित्री ने देवर राहुल के साथ मिलकर राकेश पाण्डेय की हत्या की योजना बना डाली।

ऐसे की गयी राकेश की हत्या

15 मार्च 2022 को राकेश घर में सो रहा था। इसी बीच सावित्री ने उसका दोनों हाथ पकड़ लिया और देवर राहुल ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को दोनों ने ले जाकर सरसों के खेत में फेंक दिया। सावित्री ने यह अफवाह फैला दी कि उसका पति राकेश गायब हो गया है। 16 मार्च को लोगों ने सरसों के खेत में राकेश का रक्तरंजित शव देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000