नशे में जल्लाद बना बेटा: बाइक लेकर दुकान में घुसा, बुजुर्ग पिता पर किए चाकू से कई वार, कैमरे में कैद हुई घटना

बलौदा बाजार शहर के व्यस्त सदर बाजार इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश की। इस हमले में पीड़ित बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित नरेंद्र सिंह चावला (उम्र 70 वर्ष) अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा अमरजीत चावला, जो नशे की हालत में था, दुकान पहुंचा और परिजनों को गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर अमरजीत दुकान के भीतर घुसा और अचानक चाकू निकालकर अपने पिता की पीठ, कंधे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले से बचाने पहुंचे छोटे भाई को भी चाकू लग गया। बुजुर्ग नरेंद्र सिंह को कुल छह जगह गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने तत्काल घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी अमरजीत चावला को भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इलाके में घटना को लेकर सनसनी का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000