आप ने सीएम रेखा पर कसा तंज,कहा-आप तो नाली की गैस से चाय बनाने वालों की बातों को भी पीछे छोड़ रही हैं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गर्मियों में पानी की कमी और बारिश के महीने में अधिक पानी दोनों की शिकार होती है।एक तरफ जहां अधिक बारिश से सड़कों-नालों में पानी ओवरफ्लो होकर बहने लगता है और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं, तो वहीं पीने योग्य साफ पानी की कमी से भी दुश्वारियां बढ़ जाती हैं।आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गु्प्ता द्वारा दिए गए बयान पर तंज कसते हुए उन्हें आड़े हाथ लिया है।आप ने सीएम रेखा के बयान को एक्स पर टैग करते हुए लिखा है कि ऐसी बातें करके आप तो नाली की गैस से चाय बनाने वालों की बातों को भी पीछे छोड़ रही हैं।

बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता मीडिया से बारिश के दौरान पानी के ओवरफ्लो होने और ड्रेनेज सिस्टम के काम करने को लेकर बात कर रही थीं।इस दौरान सीएम रेखा द्वारा कही गई बात को हवाला देते हुए आप ने तंज कसा है। आप द्वारा शेयर की गई वीडियो में सीए रेखा गु्प्ता ने कहा है कि बारिश जब भी आती है तो बड़ी मात्रा में आती है और आपका जो फ्लो होता है,ड्रेन्स होती हैं,वह एकदम से ज्यादा पानी नहीं ले पाती हैं तो ऐसे में पानी आना नेचुरल है पर नीचे कोई तवा तो लगा नहीं है कि पानी आएगा और अपने आप ही इवेपोरेट (वाष्पित) हो जाएगा। सीएम रेखा ने कहा कि वो आपके ड्रेन्स में जाएगा। अगर वह आधे या एक घंटे में निकल जाता है तो वो नेचुरल है।

सीएम रेखा द्वारा कहे गए बयान पर आप ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी,अपनी सरकार के निकम्मेपन को छुपाने के लिए बहाना तो थोड़ा ढंग से बना लिया कीजिए।एक बारिश में पूरी दिल्ली जलमग्न हो गई,जिसमें आपके सारे झूठे वादे भी शर्म से डूब गए। ऐसी बातें करके आप तो नाली की गैस से चाय बनाने वालों की बातों को भी पीछे छोड़ रही हैं। आप द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।राज कुमार नामक यूजर ने लिखा कि बेशर्म आपियों,पहले अपने समय का हाल याद कर लो,कहो तो फोटो और वीडियो दिखाऊं पिछले 10 साल के। वहीं एक अन्य यूजर प्रवीण पांडे ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि पिछले 15 साल में क्या घास छील रही थी आम आदमी पार्टी जो नाले जाम होने लगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000