निर्मला नागपाल, जो अपने बच्चों की खातिर बन गई सरोज खान

निर्मला नागपाल, जो बाद में सरोज खान के नाम से प्रसिद्ध हुई, एक भारतीय फिल्म कोरियोग्राफर थीं। उनका जन्म 22 नवंबर, 1948 को मुंबई में हुआ था और 3 जुलाई, 2020 को 71 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने 3 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया।

साल- 1950 के दशक के अंत में निर्मला नागपाल एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया। बाद में वह एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर बनीं और 2000 से अधिक बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ किया। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था।

फिल्मों में काम करने से पहले उनके पिता ने उनका नाम बदलकर सरोज खान रख दिया था, ताकि पुरानी सोच वाले परिवार और समाज को उनकी बेटी के फिल्मों में काम करने के बारे में सच्चाई का पता न चल सके। उन्होंने 13 साल की उम्र में अपने डांस गुरु सोहनलाल से शादी कर ली थी, जो उस समय 43 वर्ष के थे और पहले से ही शादीशुदा थे।

सरोज खान ने 1975 में फिल्म “मौसम” से एक कोरियोग्राफर के रूप में शुरुआत की, लेकिन उन्हें साल- 1988 में “तेजाब” फिल्म से पहचान मिली। उन्होंने माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया। सरोज खान को “नच बलिए”, “उस्तादों के उस्ताद”, “नचले वे विद सरोज खान”, “बूगी-वूगी”, और “झलक दिखला जा” जैसे कई रियलिटी शो में जज के रूप में भी देखा गया था।

निर्मला नागपाल, जो अपने बच्चों की खातिर बन गई सरोज खान। और फिर बनी सेलेब्रिटी कोरियोग्राफ़र सरोज खान। आज निर्मला नागपाल के सरोज खान बनने की कहानी जानेंगे। सरोज उर्फ़ निर्मला उस वक्त तक तय कर चुकी थी कि उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में ही अपना भविष्य बनाना है। क्योंकि वो तब तक फ़िल्म इंडस्ट्री में आ चुकी थी। इत्तेफाक से इसी दौर में साउथ के मशहूर डांस गुरू सोहन लाल और हीरा लाल बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करने आ गए थे।

दोनों भाईयों की इस जोड़ी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहले ही अपना डंका बजा दिया था। वहीं बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री में भी आते ही इन दोनों का बढ़िया नाम हो गया। दोनों भाईयों की ये जोड़ी फ्लैट नंबर 9 नाम की एक फिल्म में भी डांस मास्टर की हैसियत से काम कर रही थी। निर्मला तय कर चुकी थी कि उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में ही अपना भविष्य बनाना है। क्योंकि वो तब तक फ़िल्म इंडस्ट्री में आ चुकी थी।

इत्तेफाक से इसी दौर में साउथ के मशहूर डांस गुरू सोहन लाल और हीरा लाल बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करने आ गए थे। फिल्म के एक गाने में निर्मला भी हेलेन के साथ डांस परफॉर्म कर रही थी। मास्टर सोहन लाल, हेलन संग निर्मला को भी डांस स्टैप सिखा रहे थे। निर्मला की लर्निंग कैपेसिटी देखकर मास्टर सोहन लाल उनसे बड़ा इंप्रैस हुए। निर्मला को असिस्टेंट बना लिया।

सोहन लाल की असिस्टेंट के तौर पर निर्मला को सबसे पहले वैजयंती माला को डांस सिखाने का मौका मिला। फिल्म थी कॉलेज गर्ल और वैजयंती के अपोज़िट फिल्म में शम्मी कपूर थे। शुरू में तो वैजयंती माला को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें 12 साल की उम्र की एक लड़की से डांस सीखना होगा। शुरुवात में वो थोड़ा नाराज़ भी हुई। मगर जब सोहन लाल ने वैजयंती को भरोसा दिलाया कि लड़की बहुत टैलेंटेड है तो वो निर्मला से डांस सीखने को राज़ी हुई।

सोहन लाल के साथ आने के बाद निर्मला का फिल्म इंडस्ट्री में बढ़िया नाम होने लगा था। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोग इन्हें जानने-पहचानने लगे थे। सोहन लाल के साथ इन्होंने कई बड़ी फिल्मों में असिस्टेंट डांस मास्टर की तरह काम करना किया था। एक बार मास्टर सोहन लाल को राज कपूर की फिल्म संगम के एक गीत की कोरियोग्राफी करने के लिए फिल्म की यूनिट संग यूरोप जाना पड़ा। जबकी इसी दौरान मास्टर सोहन लाल “दिल ही तो है” नाम की एक और फिल्म के लिए भी कोरियोग्राफी कर रहे थे।

मास्टर सोहन लाल के जाने के बाद “दिल ही तो है”, के प्रोड्यूसर ने निर्मला से कहा कि उन्हें अर्जेंटली अपनी फिल्म के एक गाने को तैयार करना है। इसलिए तुम इसकी कोरियोग्राफी करो। जब इनसे कहा गया कि घबराओ मत, तुम्हारी मदद के लिए डायरेक्टर पीएल संतोषी वहां मौजूद रहेंगे तो इनकी जान में जान आई और बाद में उनकी मदद से निर्मला ने बड़ी ही कुशलता से वो गाना कोरियोग्राफ भी कर दिया।

उस गीत के बोल थे, निगाहें मिलाने को जी चाहता है। ये गीत आज भी बहुत पसंद किया जाता है। मास्टर सोहन लाल के सम्पर्क में आने के बाद निर्मला ने अपना नाम बदलकर सरोज रख लिया था। सोहन लाल पहले से शादीशुदा हैं, सरोज उन्हें अपना दिल दे बैठी। एक दिन सरोज और सोहन लाल ने शादी भी कर ली। शादी के बाद सरोज एक बेटे की मां बनी। बेटे का नाम उन्होंने राजू रखा। उनको एक बेटी भी हुई। लेकिन छोटी उम्र में ही उनकी वो बेटी दुनिया छोड़ गई।

सोहन लाल से ही सरोज को तीसरी बेटी भी हुई, जिसका नाम उन्होंने कुक्कू रखा। सोहन लाल से सरोज का रिश्ता उस वक्त टूट गया, जब उन्होंने सरोज के बच्चों को अपना नाम देने में असमर्थता जताई। सोहन के लिए सरोज के बच्चों को नाम देना मुसीबत मोल लेना जैसा ही था। एक दिन आपसी सहमति से सरोज और सोहन लाल ने अपनी राहें जुदा कर ली।

कुछ महीनों बाद सरोज की मुलाकात रोशन खान नाम के एक बिजनेसमैन से हुई। रोशन खान भी पहले से शादीशुदा थे और 2 बेटियों के पिता थे। रोशन खान ने ही एक दिन सरोज को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। सरोज ने रोशन खान से इस शर्त पर शादी कर ली कि उनके दोनों बच्चों को वो अपना नाम देंगे। इस तरह सरोज बन गई सरोज खान। जीवन में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहाँ से ब्यक्ति के विचार और जीवन के उदेश्य बदल जाते हैं। निर्मला के साथ भी ऐसा ही हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000