ट्रेनों पर फेंकता था पेट्रोल बम, फिर झाड़ियों में हो जाता था गुम, अब लगा GRP व RPF के हाथ

मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के आउटर पर लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दीपू सैनी निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइंस का रहने वाला है। आरोपी के पास से पेट्रोल से भरी बीयर की बोतल, एक माचिस और 560 रुपये बरामद हुए हैं। सीओ जीआरपी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बीती 31 जुलाई को ट्रेन संख्या 15060 लालकुआं एक्सप्रेस तथा 1 अगस्त को ट्रेन संख्या 14009 चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस पर आउटर के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने शीशे की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ भरकर जलती हुई ट्रेन के अंदर फेंक दी थी।

इन घटनाओं के संबंध में थाना आरपीएफ पर अलग-अलग मुकदमें दर्ज हुए थे, बाद में उपनिरीक्षक जयचंद की तहरीर पर थाना जीआरपी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी रेल आशुतोष शुक्ला के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में गठित टीम ने 2 अगस्त को आउटर गश्त के दौरान लोकोशेड पुल की सीढ़ियों से उतरते समय अभियुक्त को धर दबोचा। सीओ जीआरपी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर फेंकने की बात कबूल की। आरोपी ने कहा कि वह आउटर पर झाड़ियों में छिपकर बैठ जाता था और जैसे ही ट्रेन स्टेशन से निकलती, उस पर आग लगाकर बोतल फेंक देता जिससे यात्रियों को नुकसान पहुंच सके। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से जुटाई जा रही है।

आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली टीम

ट्रेनों में बोतल बम से आगजनी की घटनों को अंजाम देने वाले आरोपी को निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रशांत शर्मा, सिपाही रोहित कुमार (जीआरपी), निरीक्षक अनिल कुमार, दरोगा अमित कुमार, राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव, हेड कांस्टेबल प्रशांत (आरपीएफ), निरीक्षक सुधीर कुमार, दरोगा सुनील दत्त चौबे, एएसआई नरेंद्र मलिक, कांस्टेबल मंदीप कुमार व कांस्टेबल जोगेंद्र कुमार (सीआईबी विंग) शामिल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000