दिन में गोशाला,शाम को सेक्स रैकेट का अड्डा,पिंकी ने बर्बाद किया कई लड़कियों का जीव

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है,जिससे आपका दिल दहल जाएगा।कांशीराम नगर की पिंकी ने गोशाला की आड़ में देह व्यापार का गंदा धंधा खड़ा कर कई लड़कियों का जीवन बर्बाद कर दिया।दिन में पिंकी खुद को सामाजिक सेवा के नाम पर गोशाला चलाने वाली महिला बताती थी,शाम होते ही उसका घर अय्याशी का अड्डा बन जाता था।देर रात तक ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहता था और मासूम लड़कियां मजबूरी में शरीर बेचने को मजबूर कर दी जाती थीं। बता दें कि तीन दिन पहले ट्रेन में बिना टिकट पकड़ी गई युवतियों ने अपनी आपबीती बताई,उसके बाद पुलिस ने छापामारी की थी।मौके से पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को भी बरामद किया था,जिसे बंधक बनकर रखा गया था।पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

कैद की गईं लड़कियां,बाहर जाने पर मिलती थी सजा

जांच में खुलासा हुआ कि पिंकी के घर से तीन लड़कियों को छुड़ाया गया।इनमें अमरोहा की जोया की एक युवती पिछले एक साल से कैद थी।बिहार की दो लड़कियां भी दो और तीन महीने से उसके चंगुल में थीं।पीड़िताओं ने बताया कि बाहर जाने की कोशिश पर आरोपी तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर उनकी बेरहमी से पिटाई करते थे।इतना ही नहीं आपस में बातचीत करने पर भी सख्त पाबंदी थी।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से फंसाई जाती थीं लड़कियां

पुलिस जांच में सामने आया कि पिंकी का साथी सचिन रेलवे स्टेशन,रोडवेज बस अड्डे और भीड़भाड़ वाली जगहों से मजबूर,घर से भागी या अकेली लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था,इसके बाद उन्हें पिंकी के घर लाकर कैद कर दिया जाता था, इसके बाद लड़कियों को देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।बरहाल पुलिस ने पिंकी,सचिन और अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

रोटी जली तो जलाए हाथ

पीड़िताओं का बयान दिल दहला देने वाले हैं।एक किशोरी ने बताया कि खाना बनाते समय रोटी जल जाने पर आरोपी विजय ठाकुर ने उसके हाथ पर तेल डालकर आग लगा दी थी। इससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। किशोरी फूट-फूटकर रोते हुए बोली कि सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

रातभर की जाती थी दरिंदगी

पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि रात-रातभर उनके साथ दरिंदगी होती थी।विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि अवनीश ने उसे शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया।वहीं पिंकी ना सिर्फ उन्हें ग्राहकों के हवाले करती थी बल्कि दिन में घरेलू काम भी कराती थी।

पुलिस की कार्रवाई जारी

यह मामला खुलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस अब सभी आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है। फिलहाल पिंकी,सचिन,विजय ठाकुर और अवनीश को हिरासत में लिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000