नाव पर चढ़ाते वक्त ट्रेलर का संतुलन बिगड़ा, 220 टन का सेगमेंट गंगा में पलटा, देखें वीडियो

प्रयागराज में मलका कछार सिक्स लेन पुल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कई लोग बाल बाल बच गए। घटना सोमवार के शाम की जिसका वीडियो सामने आया है। स्टेनली रोड से फाफामऊ मलाक हरहर तक गंगा पर सिक्सलेन पुल के सेगमेंट को ट्रेलर पर लादकर नाव पर चढ़ाने के लिए सोमवार शाम डंपर से खींच जा रहा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर सेगमेंट समेत नदी में पलट गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, कार्यदायी संस्था एसपी सिंगला के अधिकारियों ने किसी के भी हताहत होने से इन्कार किया है वीडियो के अनुसार शाम करीब छह बजे फाफामऊ मलाक हरहर की ओर से 32 चक्के के ट्रेलर में करीब 220 टन का लदा सेगमेंट धीरे-धीरे चकर्ड प्लेट से होते हुए नाव पर चढ़ाया जा रहा था। बाढ़ की वजह से सेगमेंट को नाव के जरिये निर्माण स्थल तक पहुंचाया जाना था। इस दौरान एक स्लैब से होते हुए नाव में ट्रेलर का कुछ हिस्सा चढ़ा, लेकिन थोड़ी देर में ट्रेलर का संतुलन बायीं ओर बिगड़ने लगा और देखते ही देखते नदी में गिर गया। वहीं, बायीं ओर खड़े होकर साइड बता रहे युवक की ओर सेगमेंट गिरता दिखाई देता है। हालांकि, हादसे का वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिंगला के परियोजना निदेशक सुनील सिंगला ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वीडियो में दिख रहा कर्मचारी समय रहते हट गया था। हादसे की वजह से 220 टन का सेगमेंट क्षतिग्रस्त हो गया।

सिक्स लेन पुल

गंगा पर स्टेनली रोड से फाफामऊ मलाक हरहर तक करीब 10 किमी लंबा सिक्स पुल बन रहा है। इसकी लागत 1948 करोड़ रुपये है। निर्माण कार्य 16 फरवरी 2021 से शुरू हुआ था। मार्च 2026 तक पुल का काम पूरा होना है। इसके बनने से प्रयागराज से लखनऊ की दूरी तय करने में काफी कम समय लगेगा।

यह होता है सेगमेंट

सेगमेंट या खंडीय पुल वह पुल होता है जिसे एक बार में पूरा बनाने के बजाय छोटे-छोटे टुकड़ों या खंडों में बनाया जाता है। इन खंडों को एक-एक करके जोड़ कर अंतिम रूप दिया जाता है। इससे पुल का एक हिस्सा धीरे-धीरे बनता है। यह विधि पुल के निर्माण में लचीलापन प्रदान करती है और खास तौर पर कुछ विशेष प्रकार की बाधाओं को पार करने के लिए फायदेमंद होती है। इस प्रकार की घटनाएं काम के अधिक दबाव में होती हैं

इस प्रकार की घटनाएं काम के अधिक दबाव में होती हैं।

सेगमेंट को एक से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना काफी कठिन काम होता है। ऐसे में अगर ट्रक का एक भी पहिया ऊपर नीचे हुआ तो दुर्घटना होना तय है। – मनोज अग्रवाल, पूर्व मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, प्रयागराज

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000