गोरखपुर नीट अभ्यर्थी की हत्या; घटनास्थल पर पहुंचकर ADG ने दिया आश्वासन, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नीट अभ्यर्थी की हत्या के एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश स्थिति का जायजा लेने और परिवार से मुलाकात करने यहां पहुंचे। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम यहां पहुंचे यश ने जंगल धूषण चौराहा स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया, मृतक दीपक गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बाद में एडीजी यश ने सर्किट हाउस में ज़िला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें दोषियों के खिलाफ “कड़ी से कड़ी कार्रवाई” करने के निर्देश दिए। इस बीच, रात भर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रभावित इलाके में निवासियों को आश्वस्त करने और शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। इस हत्या से मऊचापी गांव में व्यापक आक्रोश फैल गया है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस के साथ झड़प की और मंगलवार को गोरखपुर-पिपराइच मार्ग को जाम कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह उपद्रव सोमवार देर रात तब शुरू हुआ जब दो पिकअप वैन में सवार 10-12 कथित पशु तस्करों ने एक स्थानीय व्यापारी की फ़र्नीचर की दुकान में घुसने की कोशिश की।

दुकान मालिक का बेटा दीपक शोर मचाने के लिए स्कूटर से मौके पर पहुंचा, उसके पीछे-पीछे अन्य ग्रामीण भी पहुंचे। कथित तस्करों ने गोलीबारी की और दीपक को अपनी एक गाड़ी में घसीटकर भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया, उसकी गाड़ी में आग लगा दी और उसकी पिटाई कर दी। जब पुलिस घायल संदिग्ध को बचाने पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच के थाना प्रभारी घायल हो गए। बाद में दीपक का खून से लथपथ शव लगभग चार किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने कहा कि उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई और गोली लगने की संभावना से इनकार किया। इस घटना के बाद गोरखपुर पुलिस ने जंगल धूसर पुलिस चौकी के प्रभारी और पूरे स्टाफ को “कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही और उदासीनता” के आरोप में निलंबित कर दिया।

विभागीय जाँच के भी आदेश दिए गए हैं। मंगलवार दोपहर दीपक के अंतिम संस्कार के दौरान तनाव फिर से बढ़ गया जब ग्रामीणों ने पीएसी कर्मियों पर पथराव किया, जिससे उन्हें पीछे हटना पड़ा। परिवार ने एक करोड़ मुआवजे, एक सरकारी नौकरी और आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। पीड़ित की मां ने कहा कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती तो उनके बेटे को बचाया जा सकता था। जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने हत्या को “बेहद दुखद” बताया और आश्वासन दिया कि परिवार की सभी मांगों पर विचार किया जा रहा है। आगे की हिंसा को रोकने के लिए गांव में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे योगी आदित्यनाथ सरकार की “बड़ी विफलता” बताया और आरोप लगाया कि प्रशासन तस्करों को संरक्षण दे रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000