सगी बहनों के धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, आतंकियों से जुड़े गिरोह के तार; खुफिया एजेंसियों की बढ़ी चिंता

सदर की सगी बहनों के अपहरण और धर्मांतरण केस में नई जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। जिस गिरोह ने सगी बहनों का धर्मांतरण कराया, उसके तार झारखंड में पकड़े गए चार आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आई है। आगरा के सदर की सगी बहनों के अपहरण और धर्मांतरण केस में एक चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरोह के तार झारखंड में पकड़े गए चार आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आई है।

इस पर खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। धर्मांतरण मामले में पुलिस 14 लोगों को जेल भेज चुकी है। विवेचना अब भी जारी है। इससे पहले गिरोह का कनेक्शन मानव तस्करी और अंग बेचने वाले गिरोह से भी मिला था मगर किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह को पकड़ा था। हिंदू परिवार की युवतियों को अलग-अलग तरीके से गिरोह के सदस्य फंसाते थे। कश्मीर ले जाकर उनका ब्रेनवाश किया जाता था। इसके बाद धर्मांतरण के लिए तैयार करते थे। आर्थिक मदद भी की जाती थी। युवतियों के तैयार होने पर सदस्य अपने साथ ले जाते थे। सदर क्षेत्र की सगी बहनों को भी दिल्ली से होते हुए कोलकाता ले जाया गया था।

पुलिस ने कई दिन तक पड़ताल की थी। इसके बाद उन्हें मुक्त कराया था। इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली का अब्दुल रहमान, गोवा की आयशा सहित आगरा का युवक भी शामिल था। पुलिस ने 11 आरोपियों को रिमांड पर लेकर कई दिन तक पूछताछ की थी। मामले में 6 युवतियों ने बयान दर्ज कराए थे। अब एक और बात सामने आई है। झारखंड में एटीएस ने अप्रैल में एक आतंकी संगठन से जुड़े 4 लोगों को पकड़ा था। सभी लोगों का ब्रेनवाश करते थे। वहीं पुलिस को धर्मांतरण के मामले में जेल भेजे गए आरोपियों के डाटा से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। झारखंड में पकड़े गए संदिग्धों से आरोपियों के कनेक्शन की पुष्टि हो रही है। इस पर टीम गोपनीय तरीके से जांच में जुटी है। अधिकारी फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000