यूपी में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के किये गए ट्रांसफर, 46 नौकरशाह किये गए इधर से उधर, ट्रांसफर में दस जिलों के डीएम शामिल

यूपी में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 46 नौकरशाह इधर से उधर किए गए हैं। यूपी में 46 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें आईएएस कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का डीएम, वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी की एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है। रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मिर्जापुर के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है।

सीतापुर के डीएम बने विशेष सचिव आबकारी
सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को डीएम सीतापुर बनाया गया है। कौशांबी और बलरामपुर के भी जिलाधिकारी बदल गए हैं। दूसरी ओर राजेश कुमार को मिर्जापुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। अन्य तबादलों में प्रखर सिंह को वाराणसी का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।
देखें लिस्ट…

 

अश्विनी कुमार पांडेय बने श्रावस्ती के नए जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी का तबादला

 शासन से मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इसके तहत श्रावस्ती जिलाधिकारी रहे अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। वहीं, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती जिले की कमान सौंपी गई है। हालांकि, खबर खिले जाने तक नई तैनाती पाने वाले डीएम अश्विनी कुमार पांडेय जिला नहीं पहुंचे थे।

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए याद किए जाएंगे अजय

श्रावस्ती के जिलाधिकारी रहे अजय कुमार द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में अवैध निर्माणों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। अवैध रूप से सरकारी जमीन पर निर्मित 28 मदरसों, दो मस्जिद, पांच मजार व दो ईदगाह सहित कुल 37 ध्वस्तीकरण किए। साथ ही निजी जमीन पर अवैध रूप से संचालित 112 मदरसों को सील करवाया। यही नहीं राजस्व वादों के निस्तारण में श्रावस्ती लगातार टॉप-10 जिलों में शामिल रहा और अगस्त माह की रैंकिंग में धारा-116, धारा- 98 व धारा- 38(2) की कार्रवाई में प्रदेश में अव्वल रहा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान 2024-25, एनीमिया मुक्त भारत अभियान में भी श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट, विद्युत बिल सुधार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज डीबीटी, पीएम कुसुम योजना, मोबाइल मेडिकल युनिट, दिव्यांग पेंशन, अंडा उत्पादन, पशु टीकाकरण, मत्स्य संपदा योजना, शादी अनुदान आदि में भी श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।

तबादलों में दस जिलों के डीएम शामिल

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 46 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। इनमें विंध्याचल, सहारनपुर व मेरठ के कमिश्नर और सीतापुर, बलरामपुर और श्रावास्ती समेत 10 जिलों के डीएम शामिल हैं।अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के सचिव, सीईओ इन्वेस्ट यूपी व मेला अधिकारी, कुंभ विजय किरन आनंद का कद बढ़ाते हुए उन्हें वर्तमान पदों के साथ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का सीईओ, प्रभारी एनआरआई सेल और लीडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।यूपीसीडा के सीईओ, प्रभारी एनआरआई सेल व सीईओ लीडा मयूर माहेश्वरी को अपेक्षाकृत कम महत्व के माने जाने वाले पद पर भेजा गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। धनलक्ष्मी के. सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग को महानिदेशक मत्स्य, संजय कुमार महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम को वर्तमान पद के साथ सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग बनाया गया है।

भानु चंद्र गोस्वामी को मेरठ की कमान

विंध्याचल के कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिव सामान्य प्रशासन, सहारनपुर के कमिश्नर अटल कुमार राय को सचिव गृह विभाग और मेरठ के मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद को सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त एवं चकबंदी आयुक्त बनाया गया है। महानिदेशक मत्स्य राजेश प्रकाश को मंडलायुक्त विंध्याचल, प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम व पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन डॉ. रूपेश कुमार को मंडलायुक्त सहारनपुर और सचिव राजस्व, राहत व चकबंदी आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी मंडलायुक्त मेरठ बनाया गया है।

विपिन जैन बलरामपुर और राजागणपति सीतापुर के डीएम

राहुल पांडेय डीएम हाथरस से विशेष सचिव राज्य कर, अतुल वत्स उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी हाथरस, अमनदीप डुली डीएम ललितपुर से अपर आयुक्त मनरेगा, अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर से विशेष सचिव आबकारी, राजागणपति आर डीएम सिद्धार्थनगर से डीएम सीतापुर, कृत्तिका ज्योत्सना विशेष सचिव राज्य कर से डीएम बस्ती, रवीश गुप्ता डीएम बस्ती से प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ, शिवशरणप्पा जीएन डीएम चित्रकूट से डीएम सिद्धार्थनगर, पुलकित गर्ग उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण से डीएम चित्रकूट बनाए गए हैं।

मधुसूदन हुल्गी डीएम कौशाम्बी से विशेष सचिव सीएम, अमित पाल उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण से डीएम कौशाम्बी, पवन अग्रवाल डीएम बलरामपुर से विशेष सचिव गृह, विपिन कुमार जैन विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा अपर आवास आयुक्त विपिन कुमार जैन को डीएम बलरामपुर, सत्य प्रकाश नगर आयुक्त झांसी को डीएम ललितपुर, अश्विनी कुमार पांडेय उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण को डीएम श्रावस्ती, अजय कुमार द्विवेदी डीएम श्रावस्ती को डीएम रामपुर और जोगिंदर सिंह डीएम रामपुर को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग बनाया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिलेगी नई तैनाती

हिमांशु नागपाल सीडीओ वाराणसी से नगर आयुक्त वाराणसी, प्रखर कुमार सिंह सीडीओ अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ़ से सीडीओ वाराणसी, योगेंद्र कुमार उप निदेशक मंडी परिषद से सीडीओ अलीगढ़ एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ़, ईशा दुहन प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ से प्रबंध निदेशक से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ, कुमार विनीत प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ को विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल विभाग, पूर्ण वोहरा सीडीओ बिजनौर से उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण, रणविजय सिंह एडीएम (प्रशासन) गाजियाबाद से सीडीओ बिजनौर, अक्षत वर्मा नगर आयुक्त वाराणसी से विशेष सचिव नियोजन, ऋषि राज नगर आयुक्त फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण को उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण, गुंजन द्विवेदी सीडीओ कुशीनगर से नगर आयुक्त फिरोजाबाद तथा उपाध्यक्ष फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण, वंदिता श्रीवास्तव एडीएम वित्त वाराणसी से सीडीओ कुशीनगर, नंद किशोर कलाल सीडीओ रामपुर से उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, महेंद्र कुमार सिंह एडीएम वित्त अयोध्या से सीडीओ रामपुर, आकांक्षा राणा विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण से नगर आयुक्त झांसी, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा विशेष सचिव आबकारी से विशेष सचिव रेशम बनाए गए हैं। अनुराज जैन सीडीओ महराजगंज से उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण, गुलाब चंद्र एडीएम प्रशासन मुरादाबाद से सीडीओ महराजगंज, सूरज पटेल सीडीओ अमेठी से सीईओ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, सचिन कुमार सिंह संयुक्त निदेशक मंडी परिषद से सीडीओ अमेठी बने हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000