बिहार के माफिया डॉन रहे शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा के बदल चुके हैं, हालात... बिहारराजनीति पिता शहाबुद्दीन के नाम पर राजनीतिक वैतरणी पार करना चाहते हैं, ओसामा By Khulasa India News Desk Last updated Nov 2, 2025 198 बिहार की राजनीति और अपराध जगत में शहाबुद्दीन का नाम बहुत चर्चा में रहता था। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की कृपा पर अपराध जगत से स्व. शहाबुद्दीन माननीय बन गए। सांसद और विधायक बनकर स्व. शहाबुद्दीन बिहार से लेकर दिल्ली तक अपना दबदबा कायम किया। कोरोना काल में वह काल के गाल में समा गए। स्वर्गीय शहाबुद्दीन के इकलौते बेटे ओसामा हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में सीवान जिले की रघुनाथपुर सीट से वह पहली बार राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका प्रचार करने के लिए उनकी विधानसभा क्षेत्र में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा है। वही उनके खिलाफ NDA के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए भी दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। बिहार की राजनीति में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा ओसामा की सीट है। क्योंकि बिहार को जंगलराज बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा हैं। फिलहाल ओसामा लंदन से LLB करके आए हैं। पढ़े-लिखे नौजवान हैं। लेकिन बिहार की भाषा बिहार की राजनीति में बिल्कुल घुल मिल गए हैं। परन्तु उनके पिता स्वर्गीय शहाबुद्दीन के आपराधिक इतिहास उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। बिहार में दो चरणों में चुनाव है। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को है। समाचार 198 Share