शोरूम में चोरी। उत्तरप्रदेशगाजियाबाद साढ़े 12 लाख की नकदी चोरी: शोरूम के CCTV कैमरा में हुआ आरोपी कैद By Khulasa India News Desk Last updated Nov 3, 2025 166 गाजियाबाद में चोरी की एक वारदात सामने आई है। जहां सेनेटरी शोरूम से साढ़े 12 लाख की नकदी चोरी हुई है। पीड़ित जब शोरूम खोलने के लिए पहुंचा तो तब मामले का खुलासा हुआ। सिहानी गेट क्षेत्र के अंबेडकर रोड स्थित सेनेटरी के शोरूम में रविवार की रात चोरों ने शोरूम के गाले से 12.80 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। शोरूम में चोर ने तीन स्थानों पर लगे ताले तोड़कर चोरी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच कर रही है। शांति एंटरप्राइजेज के नाम से टाइल्स का शोरूम चलने वाले तरुण शर्मा के मुताबिक उन्हें सुबह आने पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश रात 12:48 बजे शोरूम के अंदर दिख रहा है। आरोपी ने तीन जगह रखी नकदी चोरी की है। यह धनराशि करीब साढ़े 12.80 लाख रुपए बताए गए है। पीड़ित का कहना है कि जिस तरह से बदमाश को पता था कि नकदी कहां रखी रहती है, उससे लग रहा है कि चोर को शोरूम की जानकारी है। अपराध 166 Share