बिहार चुनाव का पहला चरण : 18 जिलों की 121 सीटों पर मुकाबला, न कोई कम न कोई ज्यादा, यहीं से निकलेगा सत्ता का रास्ता

Bihar Chunav First Phase : 6 नवंबर (गुरुवार) को होने वाला बिहार चुनाव 2025 का पहला चरण नीतीश कुमार की सत्ता, तेजस्वी यादव की रणनीति और गठबंधनों की एकजुटता-तीनों की अग्निपरीक्षा बन गया है, 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों के बीच सीधी जंग सिर्फ एनडीए और इंडिया ब्लॉक की नहीं, बल्कि ‘सत्ता बनाम असंतोष’ और ‘पुरानी राजनीति बनाम युवा जोश की नई चुनौती’ की भी है। आईये इस चरण की एक-एक डिटेल जानते हैं। 

पटना- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का रण पूरी तरह सज चुका है। कुल 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को होगा और 3 करोड़, 75 लाख से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें 122 महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
इस चरण की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि नीतीश मंत्रिपरिषद में शामिल करीब आधे मंत्रियों के परफॉर्मेंस की परीक्षा इसी फेज में होनी है। पहले फेज का चुनाव राज्य के दोनों प्रमुख गठबंधनों के लिए ‘सियासी दिशा तय करने वाला चरण’ माना जा रहा है, क्योंकि एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन का सीधा टकराव का सियासी सीन बनता दिख रहा है।

पहले चरण में सियासी समीकरण

महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) की ओर से आरजेडी 72 सीटों पर, कांग्रेस 24 सीटों पर और लेफ्ट दल 14 सीटों पर मैदान में हैं। वहीं एनडीए (BJP-JDU गठबंधन) की तरफ से जेडीयू 57 सीटों पर, बीजेपी 48 सीटों पर, एलजेपी (रामविलास) 13 सीटों पर और आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा) ने 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अतिरिक्त हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

पहले चरण में तीसरी ताकतों का भी जलवा

मुख्य मुकाबले से अलग तीसरी सियासी धुरी भी तेजी से उभर रही है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम इस बार पहले चरण में 8 सीटों पर लड़ रही है, जबकि चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की संगठन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी इस फेज में 119 सीटों पर मैदान में है। यानी लगभग हर सीट पर उसने मुकाबले को त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय बना दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000