NDA के नाम बिहार का महासंग्राम, गठबंधन धड़ाम…!!!सीएम नीतीश कुमार आवास के बाहर तेज हुई हलचल

पटना। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने जो हुक्म सुनाया, उसकी गूंज आज सुबह 8 बजे से पूरे राज्य में सुनाई देने लगी है। कड़ी सुरक्षा की चौखट में 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट, फिर 8:30 बजे से ईवीएम – हर राउंड के साथ सियासी धड़कनें तेज होती जा रही हैं। इस बार कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नीतीश कैबिनेट के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा से लेकर 27 मंत्री, तेजस्वी-तेजप्रताप यादव भाई, रामकृपाल यादव, जीतन राम मांझी की बहू-समधन, उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, खेसारी लाल यादव, मैथिली ठाकुर, श्रेयसी सिंह, पुष्पम प्रिया चौधरी, आनंद मिश्रा, शिवदीप लांडे जैसे चमकते नाम तक – सबकी सांसें अटकी हुई हैं।

सबसे ज्यादा नजर सहरसा पर, जहाँ तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया में दो-दो केंद्र हैं, बाकी 31 जिलों में एक-एक। 4,372 टेबल, 18,000 से ज्यादा एजेंट, 243 रिटर्निंग ऑफिसर और उतने ही माइक्रो ऑब्जर्वर – हर कदम पर पारदर्शिता का पहरा।

आज शाम तक साफ हो जाएगा – बिहार ने किसे गले लगाया और किसे विदा किया।  सियासी बिसात पर नया बादशाह कौन बनेगा?  इंतजार कीजिए… गिनती जारी है!

बिहार में राजग के 160 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद: जीतन राम मांझी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 160 से अधिक सीटें जीतेगा और सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक के रूप में उनकी पार्टी को छह सीटें मिलेंगी।

निर्वाचन आयोग के पूर्वाह्नन 11 बजे तक के आंकड़ों अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 166 सीटों पर आगे था, जो बहुमत के 122 के आंकड़े से काफी अधिक है। विपक्षी इंडिया गठबंधन 243 सीटों में से केवल 59 पर बढ़त बनाए हुए था।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने संवाददाताओं से कहा, “चुनावी नतीजे राजग को 160 से अधिक सीटें देते दिख रहे हैं। हम चार से पांच सीटों पर आगे है और हमें कम से कम छह सीटें मिलने की उम्मीद है।” उन्होंने राजग के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग भी बधाई का पात्र है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी तीन सीटों से आगे

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बिहार की तीन सीटों- कोचाधामन, अमौर और बाइसी पर आगे: निर्वाचन आयोग।

राघोपुर में तेजस्वी, छपरा में खेसारी लाल पीछे  मैथिली ठाकुर आगे

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती चरणों में कई प्रमुख सीटों पर दिलचस्प रुझान सामने आ रहे हैं। सबसे दिलचस्प रुझान राघोपुर सीट से आ रहा है जहां राजद नेता और ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर तीसरे दौर की मतगणना के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार से 1,273 मतों से पीछे बने हुए हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। तेजस्वी के भाई और राजद से अलग होकर जनशक्ति जनता दल बनाने वाले तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के चौथे चरण में चौथे स्थान पर हैं।

इस सीट पर भाजपा के संजय कुमार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन से 4,000 से अधिक मतों से पिछड़ रहे हैं। आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट पर चौथे चरण की मतगणना में राजद प्रत्याशी बिनोद मिश्रा से 4,500 मत से आगे हैं। उधर, छपरा विधानसभा क्षेत्र में गायक से नेता बने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खेसारी लाल यादव दूसरे दौर की गणना में भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी से 1,600 से अधिक मतों से पिछड़ते दिखे। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000