मकान गिराने से चार लोग दबे मलबे में, बचाव कार्य जारी

शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में एक मकान गिर गया है। फिलहाल मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में आज एक बड़ा हादसा हो गया।

जहां एक मकान ढह गया। इस दुखद घटना में फिलहाल मलबे से चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बचाव दल ने युद्ध स्तर पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला गया। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

पिछले महीने गिरा था दो मंजिला मकान

उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में 10 अक्तूबर दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया था। मकान गिरते ही अफरातफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस, एनडीआरएफ और राहत से जुड़ीं अन्य एजेंसियों के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के कुछ देर में बचाव दल ने मलबे से मकान मालिक नीरज की पांच साल की बेटी और पत्नी को बाहर निकालकर अस्पताल में पहुंचाया था। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।

मृतका की पहचान 33 साल की पूनम के रूप में हुई थी। घायल बच्ची नव्या को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि मकान जर्जर हालत में था। दमकल अधिकारी ने बताया था कि 10 अक्तूबर को दोपहर 3.10 बजे उत्तम नगर के हस्तसाल गांव में दो मंजिला मकान गिरने और उसमें कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था मकान गिरने के बाद आसपास के लोग तुरंत भागकर वहां पहुंचे और मलबा हटाने के काम में जुट गए। थोड़ी ही देर में गली में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर घटनास्थल के पास घेराबंदी की। दमकल कर्मियों के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम, एंबुलेंस और सिविक एजेंसी की टीम मौके पर पहुंच गई।

टीम तुरंत मलबा हटाने में जुट गई।दमकल विभाग के एडीओ संतोष ने बताया था कि दमकल विभाग की टीम ने कुछ देर बाद मलबे से पांच साल की बच्ची और एक महिला को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000