शातिर पत्नी के कारनामा: पति को नशेड़ी बता भेज दिया डी-एडिक्शन सेंटर, जीजा के साथ मिलकर किया कांड, अब फरार

पंजाब के लुधियाना के जगरांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति को नशेड़ी बता उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में जबरन भर्ती करवा दिया। इसके बाद महिला ने अपने जीजा के साथ मिलकर जायदाद को बेचना शुरू कर दिया। लुधियाना के जगरांव के गांव ढोलन की एक महिला ने अपने ही पति को जायदाद हड़पने की नीयत से साजिश के तहत उसे नशा छुड़वाओ केंद्र में भर्ती करवा दिया।

इसके बाद महिला ने घर की संपत्ति को बेच दिया। यह कांड उसने अपने जीजा के साथ मिलकर किया। आरोपी महिला की ससुर ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसके जीजा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित गुरदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके दो बेटों में से एक की मौत हो चुकी है और दूसरा बेटा दर्शन सिंह उसके साथ ही रहता था। उनके पास गांव में करीब 4 एकड़ जमीन है। दर्शन सिंह की शादी वर्ष 2013 में वीरपाल कौर निवासी गांव दुलेवाल से हुई थी। तीन वर्षों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।

साजिश के तहत पति को नशा केंद्र में रखा गया

शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में बहू वीरपाल कौर ने योजनाबद्ध तरीके से दर्शन सिंह को नशेड़ी करार देते हुए उसे गांव चीमा स्थित नशा छुड़वाओ केंद्र में अवैध रूप से भर्ती करवा दिया, जहां उसे लगभग एक वर्ष तक बंद रखा गया। इस दौरान बहू वीरपाल कौर और उसका जीजा जगराज सिंह (निवासी पजगरिया) ने नंबरदार के साथ मिलकर घर का पूरा सामान साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने इनोवा गाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेनरेटर, खेती का सामान, 7 तोले सोने के आभूषण और बेटे के महत्वपूर्ण कागजात सब कुछ निकालकर बेच दिया।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद बहू वीरपाल कौर और उसके जीजा जगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं। साथ ही नंबरदार और नशा छुड़वाओ केंद्र संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000