लॉरेंस-गोल्डी के बीच टकराव: US में बैठे गैंगस्टर को दिखाया पैरी की हत्या का लाइव वीडियो

गैंगस्टर पैरी की मौत चंडीगढ़ में गैंगवार की एक बार फिर शुरुआत बताई जा रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पैरी की दोस्ती चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के दिनों से थी। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच टकराव बढ़ने के बाद से चंडीगढ़ पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार के रूप में देख रही है।

लॉरेंस बिश्नोई के जिगरी दोस्त गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की सोमवार देर शाम करीब 6.15 बजे सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पैरी की मौत चंडीगढ़ में गैंगवार की एक बार फिर शुरुआत बताई जा रही है। पैरी को मरवाने वाले उसके करीबी ही बताये जा रहे हैं। टिंबर मार्केट में जब पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, अचानक से उसकी कार के आगे दूसरी कार आकर घेरकर खड़ी हो गई।

जितनी देर में पैरी कुछ समझता उस पर बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पैरी के छाती, कंधे और पीठ पर करीब पांच गोलियां लगी। पैरी पर जब दूसरे गैंग के गैंगस्टर गोलियां चला रहे थे, उसमें से एक लाइव वीडियो कॉल कर यूएस में बैठे एक गैंगस्टर को इस हत्याकांड के पूरे घटनाक्रम को दिखा रहा था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पैरी की दोस्ती चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के दिनों से थी।

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के बीच टकराव से गैंगवार की आशंका

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच टकराव बढ़ने के बाद से चंडीगढ़ पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार के रूप में देख रही है। पुलिस को आशंका है कि कहीं गोल्डी बराड़ के गुर्गों ने तो पैरी पर यह जानलेवा हमला नहीं किया। पैरी के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है, आखिरी बार उसकी किससे बातचीत हुई थी, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

चंडीगढ़ और पंजाब में 12 केस दर्ज हैं पैरी पर

इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में 12 केस दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, हथियारों की सप्लाई, जान से मारने की धमकी देने, हत्या और हत्या की साजिश रचने जैसे कई संगीन मामले भी दर्ज हैं।सेक्टर-33 के रहने वाले पैरी को जनवरी 2023 में पंजाब के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने भी गिरफ्तार किया था।

पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का षड्यंत्र रचने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के साथी और डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या में शामिल आरोपी गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को उस समय पंंजाब पुलिस ने मंडी के सुंदरनगर से दबोचा था। पैरी पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई की पेशी के समय ढाबे के पास से पुलिस की हिरासत से फरार कराने में शामिल था। उस समय लॉरेंस को नेपाल से दबोचा गया था।

लॉरेंस और गोल्डी बराड़ की गैंग को ट्राईसिटी में संभालता था

लॉरेंस के करीबीयों की मानें तो इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैंग संभालता था। ट्राईसिटी के कई नामी क्लब, डिस्कोथेक और बार से पैरी रंगदारी लेकर गैंग तक पहुंचाता था। मार्च 2022 में चंडीगढ़ पुलिस ने पैरी को रंगदारी मांगने के मामले में दबोचा था।

उस समय भी पैरी पर शहर के आढ़तियों, ट्रांसपोर्टरों और क्लब संचालकों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आए थे। पैरी को चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च 2022 में आर्म्स एक्ट केस में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद किए थे। इस मामले में वह करीब 2 महीने बुड़ैल जेल में रहा, जिसके बाद उसकी जमानत हो गई।

सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि पैरी की हत्या उसके करीबी ही कर सकते हैं। घटना ने ट्राईसिटी में अपराधियों के बीच तनाव और रंगदारी की भयावहता को उजागर कर दिया है। लोगों में डर का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

कॉलेज टाइम से दोस्त थे पैरी और लॉरेंस

पैरी और लॉरेंस की दोस्ती डीएवी कॉलेज के दिनों से मानी जाती है। पैरी सोपू का पूर्व नेता भी था। गोल्डी बराड़ के साथ टकराव ने ट्राईसिटी में अपराध की वारदात को और खतरनाक बना दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इधर-उधर भाग गए। पुलिस अभी पूरे इलाके में सघन छानबीन कर रही है।

पिता पंजाब पुलिस से रिटायर व भाई है एएसआई

पैरी के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर रह चुके हैं और अब रिटायर हैं। पैरी का एक बड़ा भाई भी पंजाब पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। पैरी की लगभग सवा महीने पहले 19 अक्टूबर को अंबाला में शादी हुई थी। शादी में राजनीतिक और उद्योग जगत के कई नामी लोग शामिल हुए थे।

सड़क से मिले पांच खोल

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने सड़क से पांच और कार से कुछ खोल बरामद किए हैं। दो गोलियां कार के बोनट और दो शीशे पर लगी मिलीं। आईजी और उनकी टीम ने लगभग डेढ़ घंटे तक टॉर्च की रोशनी में अन्य गोलियों के खोल खंगाले।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000