विधायक रानीगंज डॉ आर के वर्मा के खिलाफ फेसबुक पर की अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ विधायक रानीगंज डॉ आर के वर्मा के दल और विधानसभा दोनों बदल कर विधानसभा चुनाव तो जीत लिए, परन्तु उनके खिलाफ लोग फेसबुक पर अब खुलकर करने लगे हैं, अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Apr 29, 2022 1,438 आखिर विधायक डॉ आर के वर्मा के खिलाफ रानीगंज क्षेत्र के लोग क्यों कर रहे हैं अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी…??? बसपा से राजनीतिक पारी की शुरुवात करने वाले डॉ आर के वर्मा अपना दल और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में दो बार विश्वनाथगंज विधानसभा के विधायक निर्वाचित हुए थे और इस बार सपा के टिकट पर रानीगंज से बने हैं, विधायक… प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आर के वर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर अमर्यादित अभद्रता पूर्ण टिप्पणी की गई। अभद्र टिप्पणी की जानकारी होने पर विधायक के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय ने फतनपुर थाने में अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया। फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ गांव के एक युवक ने अपने फेसबुक आईडी पर गुरुवार की रात को एक पोस्ट किया था, उसी पोस्ट पर वह खुद ही रानीगंज के विधायक डॉ. आर के वर्मा के खिलाफ अमर्यादित तरीके से गाली लिखकर अपमानित किया था। जिस पर भीट गांव का भी एक युवक ने अभद्रता पूर्वक विधायक को गाली दिया है। यह जानकारी जब उनके मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय को हुई तो उन्होंने पूरी बात विधायक जी को बताई। विधायक के दिशा निर्देश पर मीडिया प्रभारी ने थाना फतनपुर में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। समाचार 1,438 Share