देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान नदीम और फजील के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1:40 बजे थाना जाफराबाद क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान फजील (31 वर्ष) पुत्र अब्दुल, निवासी गली नंबर 30/8, जाफराबाद के रूप में हुई। इस घटना में फजील का भाई नदीम (33 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों द्वारा उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना जाफराबाद में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो मामले की जांच में सहायक होंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000