पत्नी ने दो बॉयफ्रेंड संग कारोबारी पति के टुकड़े किए: अवैध संबंध बनाते रंगेहाथ पकड़ने पर हथौड़-रॉड से हत्या, ग्राउंडर से काटा, गंगा और नाले मे फेका

संभल में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। यहां पत्नी ने दो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कारोबारी पति की हत्या कर दी। पति ने पत्नी को उसके एक ब्वॉयफ्रेंड के साथ अवैध संबंध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। विरोध करने पर पत्नी और ब्वॉयफ्रेंड को बोला- खत्म कर दो इसे। दोनों ने लोहे की रॉड और जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। मौत होने के बाद किराए का ग्राइंडर लाकर शव के कई टुकड़े किए।

किराए की कार से पॉलीथिन में भरकर धड़ और कटे हुए हाथ को घर से 800 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। जबकि सिर और कटे हुए रामघाट पर गंगा नदी में बहा दिया। कपड़े भी जला दिए। फंसने के डर से पत्नी ने 6 दिन बाद पति के लापता होने की गुमशुदगी चंदौसी कोतवाली में दर्ज कराई। 27 दिन बादपुलिस ने नाले किनारे पॉलिथीन में सड़ा-गला आधा शव बरामद किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। 5 दिन बाद पोस्टमॉर्टम के दौरान शव के कटे हुए हाथ पर ‘राहुल’ नाम का टैटू देखकर उसकी पहचान की।

पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की। घर पहुंचकर छानबीन की तो लोहे की रॉड, तख्त और हीटर पर खून के सूखे धब्बे मिले। पहले तो पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों से पूछताछ में महिला के अफेयर की जानकारी मिली। यही बात उसकी 10 साल की बेटी ने तीन युवकों से अफेयर की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पत्नी..रूबी और उसके दोनों बॉयफ्रेंड गौरव और अभिषेक को हिरासत में लिया।

सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी ने जुर्म कबूल कर लिया और हालांकि, पुलिस को पूरी कहानी बताई। पत्नी ने बताया-गौरव के साथ संबंध बनाने समय पति राहुल ने देख लिया था, इसलिए मार डाला। पुलिस ने पत्नी रूबी और ब्वॉयफ्रेंड गौरव को जेल भेज दिया है। हालांकि उसकी 10 साल की बेटी ने 3 युवकों से अवैध संबंध की बात बताई है। वारदात जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है।

1- सड़ा गला शव मिला, टैटू से हुई पहचान

थाना रजपुरा के कस्बा गंवा का रहने वाला राहुल जूते का कारोबार करता था। उसकी शादी 15 साल पहले चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी से हुई थी। दोनों के 12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

सूचना पर सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव काफी सड़ी-गली हालत में था। पहले शव को मोर्चरी में पहचान के लिए रखा गया, लेकिन कोई नहीं आया। पांच दिन बाद यानी 20 दिसंबर को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस दौरान कटे हुए बाजू पर ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ मिला।

2- जांच की तो पत्नी के अफेयर के पता चला

शव की पहचान 40 साल के राहुल के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि राहुल 18 नवंबर से लापता था। 24 नवंबर को पत्नी रूबी ने कोतवाली चंदौसी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गांव और परिवार वालों से पूछताछ की। पूछताछ में महिला के अफेयर की जानकारी सामने आई। 21 दिसंबर को पुलिस घर जांच करने पहुंची तो तख्त, लोहे की रॉड और बिजली हीटर पर खून के धब्बे मिले। फोरेंसिक टीम ने इन्हें कब्जे में लेकर लैब भेजा।

3- सख्ती से पूछताछ की तो टूट गई महिला

पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने गौरव के साथ अफेयर की बात स्वीकार कर ली। बताया कि 18 नवंबर 2025 की रात पति राहुल ने बॉयफ्रेंड गौरव के साथ संबंध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। मारपीट करने लगा। सामाजिक बदनाम करने की बात कहने लगा। इसलिए मार डाला। मैंने जूते में कील ठोकने वाले हथौड़े और गौरव ने लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। जमीन पर गिरते हुए सिर कूच दिया। इसके बाद कारीगर से ग्राइंडर लाकर शव के टुकड़े कर डाले। पकड़े जाने के डर से 24 नवंबर को फर्जी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

4- प्रॉपर रेकी कर फेंके टुकड़े, ताकि सीसीटीवी में न आएं

आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद राहुल के कपड़ों को जला दिया।

शव के टुकड़ों को फेंकने के लिए उन्होंने प्रॉपर रेकी की।

ऐसे रास्ते चुने जिस पर कहीं भी सीसीटीवी न लगा हो। रात का समय चुना। इसीलिए आरोपियों का कोई विजुअल नहीं मिला।

सजा मिला

10 साल की बेटी ने बताया-

” मम्मी-पापा में अक्सर लड़ाई होती थी। घर पर 3 लोग आते थे। मेरे लिए चॉकलेट लाते थे। एक व्यक्ति कहता था कि बस कुछ महीने और, फिर मैं ही तुम्हें रखूंगा… तुम्हारे पापा बीच से हट जाएंगे। मेरी मां और जिसने भी पापा के साथ यह किया, सबको फांसी मिलनी चाहिए।”

रहा है

एसपी बोले- दिलाएंगे कड़ी से कड़ी सजा

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया- मामले का खुलासा कर लिया गया है। अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई थी। पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने जुर्म कबूल कर लिया है। शव काटने में इस्तेमाल ग्राइंडर बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस के स्तर से दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000