एक परिवार में 4 लोंगो की एक साथ मौत; अलग-अलग जगह से मिली लाशें, सुसाइड या मर्डर?

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की अलग-अलग जगह पर लाशें मिलीं। माता-पिता का शव जहां घर में फंदे से लटका मिला तो वहीं दो बेटों का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल-दहला देने वाली घटना घटी।

यहां एक ही परिवार के चार लोगों की अलग-अलग जगह पर लाशें मिलीं। दो सगे भाइयों का शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था, जबकि माता-पिता का शव घर में फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतकों की पहचान रमेश होनाजी लखे (51), राधाबाई लखे (44) और उनके दो बेटे बजरंग लखे (22) और उमेश लखे (25) के रूप में हुई। फिलहाल अभी तक पुलिस की जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है या इनकी हत्या हुई है? मामला नांदेड़ जिले के मुदखेड़ तहसील के जवळा मुरार गांव का है।

रमेश होनाजी लखे का जवळा मुरार गांव में ही घर है। वह अपनी पत्नी राधाबाई लखे व दो बेटे बजरंग लखे और उमेश लखे के साथ गांव में ही रहते थे। बीते बुधवार को रमेश होनाजी लखे सहित परिवरा के चारों सदस्यों की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों बेटे बजरंग लखे और उमेश लखे का शव रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा था। शवों को देखकर लग रहा था कि ट्रेन से कटकर इनकी मौत हुई है।

फंदे से लटकता मिला माता-पिता का शव

वहीं रमेश होनाजी लखे और उनकी पत्नी राधाबाई लखे का शव घर में फंदे से लटका मिला। गांव वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सबसे पहले पुलिस टीम जवळा मुरार गांव पहुंची। घर के अंदर दाखिल हुई तो देखा कि रमेश होनाजी लखे और राधाबाई लखे का शव फंदे से लटक रहा था। वहीं दोनों बेटे लापता था। दोनों की तलाश शुरू की गई तो मुगट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों के शव पड़े मिले। एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

चारों का एक साथ सुसाइड या मर्डर?

आनन-फानन में नांदेड़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और थाना पुलिस से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में इनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। किसी तरह चारों का गुजर-बसर होता था। हो सकता है कि इसी वजह से चारों ने जान दे दी हो। वहीं कुछ गांव वालों ने हत्या की ओर भी इशारा किया। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

एक बेटा MNS का तालुका उपाध्यक्ष रह चुका

गांव वालों ने बताया कि रमेश होनाजी लखे के परिवार में केवल चार सदस्य थे। अब एक भी सदस्य नहीं बचा है। माता-पिता और दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। गांव वालों ने बताया कि रमेश होनाजी लखे का बड़ा बेटा उमेश लखे MNS मुदखेड़ का पूर्व तालुका उपाध्यक्ष रह चुका था। उमेश सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल होता था। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

SP अबिनाश कुमार ने दी जानकारी

नांदेड़ SP अबिनाश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। SP अबिनाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही DSP अर्चना पाटिल, बारड पुलिस स्टेशन की पीआई और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि हमारी पुलिस टीम जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000