कम नंबर पर डांटा तो घर से भागा बच्चा, 3 महीने से कई राज्यों में तलाश, फिर भी नहीं मिला सुराग

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से 11वीं कक्षा का छात्र पिछले तीन महीने से लापता है। परीक्षा में कम अंक आने पर डांट पड़ने से आहत होकर छात्र घर से निकल गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खोज अभियान को कई राज्यों तक बढ़ा दिया है, जबकि पिता सोशल मीडिया पर मदद की अपील कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के एमयू-1 सेक्टर से पिछले 3 महीने से 11वीं कक्षा के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्र परीक्षा में कम अंक आने और पिता द्वारा डांट दिए जाने से मानसिक रूप से आहत था, जिसके बाद वह घर से कहीं चला गया। छात्र के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं।

छात्र के पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं। उन्होंने दादरी पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेटे को तलाशने और मिलवाने की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर जवान ने परेशान होकर आत्महत्या करने की बात भी कही है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश तेज कर दी है। पीड़ित छात्र के पिता मनोज बिधूड़ी ने बताया कि 30 सितंबर को उनका बेटा घर से कोचिंग के लिए कहकर निकला, लेकिन शाम तक वह नहीं लौटा।

इसके बाद आसपास और दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 1 अक्टूबर को दादरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित पिता मनोज बिधूड़ी ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बताया है कि बेटे को गए हुए लगभग तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस उसे ढूंढ़ नहीं पाई है।

कम अंक आने पर डांट, आहत होकर हुआ लापता

दादरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र काफी तनाव में था। कम अंक आने पर उसे डांट लगाई गई थी, जिसके बाद वह अचानक घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा।

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। गुमशुदा छात्र की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस की विशेष टीमें शामिल हैं। पुलिस छात्र के मोबाइल, संभावित रास्तों और संपर्कों की गहन जांच कर रही है।

कई राज्यों में तलाश, फिर भी नहीं मिला सुराग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्र की संभावित मूवमेंट के आधार पर खोज अभियान गौतमबुद्ध नगर तक सीमित नहीं रखा गया है. उसकी तलाश के लिए गुरुग्राम, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के कई स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गई हैं। विभिन्न राज्यों में लगातार संपर्क कर संभावित ठिकानों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर सघन तलाशी अभियान जारी है।छात्र के हर संभावित मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले में तेजी से काम किया जा रहा है और शीघ्र ही छात्र को खोज लिया जाएगा।साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को छात्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उसकी मदद की जा सके।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000