उत्तर बंगाल में बांग्लादेशियों को नहीं मिलेंगे रूम, हिंदुओं पर हमले से नाराज होटल कारोबारियों का फैसला

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और दीपू चंद्र दास व अमृत मंडल जैसी हत्याओं के विरोध में मालदा व सिलीगुड़ी के होटल मालिकों ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अब बांग्लादेशी नागरिकों को होटल रूम नहीं देने का ऐलान किया है। यह कदम बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और भारत की सुरक्षा चिंताओं के जवाब में उठाया गया है।

बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा की आग जल रहा है। पूरे देश में अराजकता फैली हुई है। हिंदू अल्पसंख्यकों का बेरहमी से कत्लेआम हो रहा है। दीपू चंद्र दास के बाद अमृत मंडल नाम के एक और हिंदू नौजवान की हत्या कर दी गई। पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे इस जुल्म के खिलाफ केंद्र सरकार पहले ही चिंता जता चुकी है। आम लोग भी हिंदुओं पर अत्याचार से नाराज हैं।

उत्तर बंगाल के मालदा और सिलीगुड़ी के होटल मालिकों ने फैसला किया है कि बांग्लादेशियों को रूम नहीं दिए जाएंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के बाद होटल मालिकों ने यह सख्त फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के हित में लिया गया है। पहले यह फैसला किया गया था कि बांग्लादेशियों को होटल के कमरे नहीं दिए जाएंगे। हालांकि, इंसानियत के नाते, जो लोग मेडिकल वीजा पर आ रहे थे, उन्हें होटल के कमरे दिए जा रहे थे। लेकिन इस बार वह भी रोक दिया गया है।

बांग्लादेशियों ने नहीं मिलेंगे रूम

होटल मालिकों के संगठनों ने फैसला किया है कि जिस तरह से बांग्लादेश से सेवन सिस्टर्स के राज्यों को धमकाया जा रहा है।उस पर कब्जे की बात की जा रही है। वहां माइनॉरिटीज पर बेरहमी से अत्याचार और हत्याएं हो रही हैं, उसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिलीगुड़ी के होटल के दरवाजे बांग्लादेशी नागरिकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस बारे में होटल मालिकों के संगठन के एक प्रतिनिधि ने कहा, “हम बांग्लादेश के मौजूदा हालात, वहां जो हो रहा है, सिलीगुड़ी कॉरिडोर और सेवन सिस्टर्स को लेकर छोटे नेता जो कमेंट कर रहे हैं, उसका विरोध कर रहे हैं।”

बांग्लादेश में हिंसा को लेकर बड़ा फैसला

उन्होंने कहा किअब से मेडिकल वीजा और स्टूडेंट वीजा पर आने वाले बांग्लादेशियों को होटल नहीं दिए जाएंगे। संगठन के तहत 182 होटल हैं। इसके अलावा 30-40 होटल हैं, उन्होंने भी कहा है कि वे बांग्लादेशियों को होटल नहीं देंगे। वैसे, पिछले साल की शुरुआत में जब बांग्लादेश में माहौल गरमाया था और हिंदुओं पर अत्याचार शुरू हुए थे, तो होटल मालिकों के संगठन ने सिलीगुड़ी और कोलकाता समेत कई जगहों पर होटलों में बांग्लादेशियों को कोई कमरा नहीं देने का फैसला किया था। इस बार भी यही फैसला लिया गया है। होटल मालिकों का आरोप है कि बार-बार बांग्लादेश में हिंदुओं का निशाना बनाया जाता है। यह पूरी तरह से गलत है।उन्होंने यह फैसला हिंदुओं को साथ देने के लिए लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000