कार बनी आग का गोलाः चालक ने कूदकर बचाई जान, महाराजपुर के नरवल मोड़ पर हुआ हादसा

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक कार में भीषण आग लग गई। नरवल मोड़ के पास हुई इस घटना में कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह घटना रात करीब 9:30 बजे कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर हुई। आग लगने के बाद कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मामले की गहनता से जांच शुरू की।

फायर ब्रिगेड जाजमऊ स्टेशन प्रभारी राहुल नंदन ने बताया कि उन्हें मिनी कंट्रोल से सूचना मिली थी। उनकी टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

पूछताछ में कार चालक की पहचान अनुज कुमार पुत्र जगदीश शरण तिवारी, निवासी ग्राम करचुलीपुर, थाना साढ़, कानपुर के रूप में हुई है। अनुज ने बताया कि वह कानपुर से बकेवर जा रहा था, तभी अचानक उसकी मारुति इको कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी।

अनुज ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000