यूपी: मंदिर के पुजारी का बेरहमी से कत्ल: सिर पर सब्बल मारा, फिर पेचकस घुसेड़ा, पत्नी ने जताया परिचित पर शक 

आगरा के पिनाहट कस्बा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी लाश चारपाई पर पड़ी मिली। लाश की हालत देख लोग कांप उठे। पिनाहट के गांव विप्रावली के बीहड़ में स्थित चौमुखा मंदिर रोहाई आश्रम में पुजारी पातीराम की हत्या कर दी गई। सिर पर सब्बल और पेचकस से प्रहार किया गया।

रविवार को दोपहर में बहू और पाैत्री के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पिनाहट पुलिस ने चारपाई पर पेचकस लगाकर दबाया गया एक पन्ना बरामद किया है। इसमें 6-7 लोगों के नाम, मोबाइल नंबर लिखे हैं। एक करीबी कुटिया में रहने वाले पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कस्बा पिनाहट निवासी पातीराम कुशवाहा (68) चौमुखा माता मंदिर में पुजारी थे। परिसर में ही बने एक कमरे में रहते थे। मंदिर के बगल के खेत में खेती भी करते थे। जो कमाई होती थी उसे मंदिर के सेवा कार्य में लगा देते थे। पत्नी और पांच बच्चे कस्बा में रहते हैं। दोपहर तकरीबन 2 बजे पातीराम की बहू पूनम, शशि और पाैत्री नंदनी मंदिर में पहुंचे।

वह पातीराम के कमरे में गए। वह चारपाई पर सोने वाली स्थिति में थे। पातीराम के चेहरे पर टोपा रखा था। साथ ही कंबल भी डाल दिया गया था। जैसे ही पाैत्री ने उनके चेहरे से टोपा हटाया, उसकी चीख निकल गई। चेहरा खून से लथपथ था। बहुओं ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार और डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाया। कमरे में जिस चारपाई पर शव पड़ा मिला, उसके एक पाये पर पेचकस के साथ एक पन्ना लगा था। उस पन्ने पर लोगों के नाम लिखे हुए थे।

उनके नाम के आगे रुपये और मोबाइल नंबर भी लिखे थे। पुलिस को आशंका है कि पातीराम का किसी से हिसाब-किताब पर झगड़ा हुआ होगा। उसी झगड़े में हत्या की गई है। इसके साथ ही कमरे से 30 मीटर दूर सब्बल पड़ा मिला। उस पर खून लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पत्नी ने जताया रिचित पर शक 

घटना की जानकारी पर अन्य परिजन आ गए। पुजारी की पत्नी मल्ला देवी ने किसी परिचित पर हत्या का शक जताया है। बताया कि पति शुक्रवार दोपहर को घर आए थे। कुछ देर रुकने के बाद वापस मंदिर चले आए थे। तब से कोई बातचीत नहीं हुई थी। उनके दो पुत्र उमेश और राजकुमार, तीन पुत्री रेखा, चंद्रकला, गोलो हैं। सभी विवाहित हैं।

खुलासे में लगी दो टीमें

डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दो टीमें पड़ताल में लगी हैं। घटनास्थल पर मिले पेचकस और सब्बल से ही हत्या की आशंका है। पातीराम के चेहरे और सिर पर प्रहार किया गया। हत्या के पीछे किसी परिचित से झगड़े की बात हो सकती है। पातीराम की शनिवार को किसी परिजन से बात नहीं हुई थी। मंदिर भी कोई नहीं आया था। जबकि पुलिस पहुंची तो शव से दुर्गंध आ रही थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000