प्रतापगढ़ में छात्र पर दबंगों ने हमला किया:बाइक पर डंडा लहराते दिखे, 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र में दो छात्र गुटों के विवाद के चलते एक कोचिंग छात्र पर बाहरी युवकों ने हमला कर दिया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह घटना मंगलवार को रामापुर गुड़िया तालाब के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से दोनों छात्र गुटों के बीच किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। इसी विवाद के कारण एक गुट ने बाहरी छात्रों को बुलाकर दूसरे छात्र पर हमला करवाया।

करीब 5-6 युवकों ने पहले छात्र को लात-घूंसों से पीटा। तभी एक अन्य युवक ने डंडे से हमला करना शुरू कर दिया, जिससे छात्र के सिर में गंभीर चोट आई। मारपीट होते देख आसपास के लोग और कोचिंग संचालक मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी को अलग कर मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     नजूल भूमि को हड़पने की इच्छा रखने वाले याचिकाकर्ता सुल्तान हसन को हाईकोर्ट से मिला 5 अक्टूबर तक स्थगनादेश     |     प्रेम प्रसंग के चलते छात्र-छात्रा की मौत: घर से 500 मीटर दूर मंच से लटके मिले शव; कल शाम से थे गायब     |     प्रतापगढ़ : पुलिस को फोन करने के बाद दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम     |     अदालत ने किरायेदार की सारी दलीलें को दरकिनार करते हुए भवन स्वामी के पक्ष में दिया अपना फैसला, पोषणीयता के आभाव में वाद हुआ निरस्त      |     पत्नी की हत्या, फ्रिज में मिला सिर, पुलिस जांच में जुटी     |     दूल्हा बना शूटर! शादी में 5 सेकंड में 17 राउंड फायरिंग का VIDEO वायरल, पुलिस जांच में जुटी     |     प्रतापगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज ,मजदूरी के पैसे को लेकर मारपीट, घायल की मौत     |     फर्राटा पंखे में उतरे करंट से विवाहिता की मौत: प्रतापगढ़ में घर की सफाई के दौरान हुआ हादसा     |     बहू ने करोड़पति ससुर की कराई हत्या : नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई     |     BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000