उत्तरप्रदेशअयोध्या बैंक मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, परिजनों से बात कर लोकेशन भेजी,फिर लगा दी छलांग By Pratibha Rajdar On Jan 1, 2026 373 कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर स्थित पुल से सरयू में कूदकर बैंक मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। घटना के पीछे युवक के अवसाद में होने का दावा किया जा रहा है। गोंडा जिले के मनकापुर के जवाहर नगर निवासी रामबाबू सोनी (39) बहराइच में भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। वह संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे गोरखपुर हाईवे पर पुल के पास आए और परिजनों से फोन पर बात की। वहीं से मोबाइल फोन पर अपनी लोकेशन भेज दी और मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके नदी में कूद गए। लोकेशन के आधार पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि देर शाम लगभग आठ बजे गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया है। मृतक किन्हीं कारणों से अवसाद में बताया गया है। पीठ पर बैग लादे हुए वह नदी में कूद गए थे। उनके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। समाचार 373 Share