ड्रंक एंड ड्राइव से हिट एंड रन, ऑडी कार ने मचाया कहर, 1 की मौत, 15 गंभीर घायल

जयपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के बाद हिट एंड रन का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ऑडी कार ने सर्विस लेन पर खड़े फूड स्टॉल और ढाबों को रौंदते हुए वहां मौजूद दुकानदारों और ग्राहकों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ऑडी कार ने एक के बाद एक कई फूड स्टॉल्स और ढाबों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, 3 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 12 से अधिक घायलों का इलाज जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ड्रंक एंड ड्राइव का प्रतीत हो रहा है। ऑडी कार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद जयपुर में सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000