राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण ही प्रतीक और अपर्णा में रिश्तों आई खटास जो विवाह विच्छेद तक आ पहुँची

लखनऊ। लगभग ढाई दशक पहले शुरू हुई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी अब खत्मे के कगार पर है। पहले लगभग आठ साल रिलेशनशिप और फिर 14 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे प्रतीक और अपर्णा अपनी राहें जुदा करने वाले हैं। इस खबर ने उस समय सनसनी फैलाई जब #iamprateekyadav नाम के इंस्टा अंकाउट से सोमवार को एक पोस्ट की गई, जिसमें अपर्णा से तलाक की घोषणा थी।

देखते ही देखते ये अपर्णा और प्रतीक से जुड़ी खबर बन गई सबसे बड़ी खबर  

देखते ही देखते खबर यूपी की सबसे बड़ी खबर बन गई। बनना भी था, क्योंकि प्रतीक और अपर्णा अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज हैं। अपर्णा यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं, तो प्रतीक का अपना बिजनेस और जिम वगैरह हैं। इससे भी बड़ी बात की प्रतीक सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं और सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई हैं।

अपर्णा को बताया घर तोड़ने वाली महिला 

फिल्म जगत में तलाक एक आम बात होगी, लेकिन सियासी रसूख रखने वाले घरों में तलाक आम बात नहीं हैं। बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि प्रतीक ने जिस भाषा में पोस्ट लिखी है, वह हम आपको पढ़कर तो नहीं सुना सकते, लेकिन उसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है। प्रतीक यादव ने अपर्णा को घर तोड़ने वाला, मतलबी, स्वार्थी, सत्ता के लिए महत्वाकांक्षी महिला बताया। पोस्ट सामने आई तो इसके असली और नकली होने की बातें होने लगीं। कहा जाने लगा कि शायद अकाउंट हैक हो गया है।

प्रतीक यादव ने स्वीकार किया कि उनका दुर्भाग्य था कि उनकी शादी अपर्णा से हुई

इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा कि उनका दुर्भाग्य था कि उनकी शादी अपर्णा से हुई। उन्होंने उनके पारिवारिक संबंध तोड़ दिए, उन्हें मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया है। सच बात तो यह है कि मुलायम सिंह यादव की दोनों बहुएं डिम्पल और अपर्णा दोनों उत्तराखंड के क्षत्रिय परिवार से हैं। दोनों बहुएं प्रेम-विवाह करके मुलायम सिंह यादव के घर आई थी।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती यादव से अखिलेश यादव इकलौते थे तो साधना गुप्ता से लिव इन रिलेशनशिप बताकर मुलायम सिंह के सबसे अजीज साथी अमर सिंह साल-2004 में लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव से हलफनामा देकर साधना गुप्ता को पत्नी और प्रतीक को मुलायम सिंह का दूसरा पुत्र घोषित करवा दिया था।

अखिलेश यादव और अमर सिंह से अनबन की यही एकमात्र वजह रही और मुलायम सिंह यादव से भी कई सालों तक काफी दूरियां बनी रही। बाद में मुलायम सिंह यादव जब साल-2012 में अखिलेश यादव को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना दिया तो पांच साल तक मुलायम सिंह यादव के परिवार में बवाल चलता रहा और इसी बवाल से साल- 2017 में उत्तर प्रदेश से सपा के हाथ से सत्ता भी चली गई और अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई।

अपर्णा यादव सबसे बड़ी झूठी महिला- प्रतीक यादव

अपर्णा यादव के भाई ने मीडिया को यह भी बताया कि उकाउंट हैक हो गया है। इसकी शिकायत की जा रही है, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही एक दूसरी पोस्ट ने लोगों को फिर से चौंका दिया। इसमें प्रतीक यादव ने बच्चों की कसम खाते हुए अपर्णा को जिंदगी में देखी गई सबसे बड़ी झूठी महिला बताया। प्रतीक यादव आरोप दोहराए कि उन्होंने परिवार से रिश्ते खत्म करा दिए हैं।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर अपर्णा यादव की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अपर्णा और उनके करीबी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। तलाक विवाद के बीच अपर्णा यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाजपा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से जुड़ा एक वीडियो साझा किया गया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि निजी विवाद के बावजूद वह राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

अपर्णा-प्रतीक के रिश्तों में खटास ताजा नहीं, बल्कि पुरानी है 

दरअसल अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्तों में खटास ताजा नहीं, बल्कि उस समय से मानी जा रही है, जब से अपर्णा यादव ने सपा का साथ छोड़कर राजनीतिक पाला बदला था। अब इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट ने इस निजी विवाद को सार्वजनिक और सियासी बहस में बदल दिया है। अपर्णा और प्रतीक के रिश्ते में आई दरार के लिए सियासी पृष्ठभूमि भी अहम मानी जा रही है।

साल- 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इससे पहले अपर्णा साल- 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। साल- 2022 में दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा के बावजूद सपा से टिकट नहीं मिलने पर वह भाजपा के पाले में चली गईं। हालांकि अपर्णा चुनाव नहीं लड़ पाईं। फिलहाल वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

सैफई में आयोजित भव्य समारोह में हुआ था, विवाह

बता दें कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव और 36 वर्षीय अपर्णा यादव का प्रेम-विवाह 4 दिसंबर, 2011 को सैफई में बेहद भव्य समारोह में हुआ था। इससे पहले दोनों के बीच लगभग 10 साल तक रिश्ता रहा। स्कूली दिनों में शुरू हुई यह दोस्ती प्रेम में बदली और फिर यादव परिवार की चर्चित शादी बनी। लेकिन, अब 14 साल बाद यह रिश्ता टूटने की कगार पर है। वजह आपसी मतभेद और एक-दूसरे की महत्वाकांक्षा है।

सच बात यह है कि शादी के बाद से दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे। जिस दिन तलाक की पोस्ट सामने आई, उस दिन अपर्णा यादव चेन्नई में थीं, जबकि प्रतीक यादव विदेश में बताए जा रहे हैं। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं और अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अपर्णा मुलायम परिवार की छोटी बहू हैं और दो बच्चों की मां भी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000