दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों की पार्किंग 25 और 26 को रहेगी बंद,मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन रेलवे स्टेशनों की पार्किंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के चार बड़े रेलवे स्टेशनों पर 25 और 26 जनवरी को सभी अधिकृत पार्किंग स्थलों को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है।यह रेलवे आदेश नई दिल्ली स्टेशन,सभी प्रकार के पार्सल दिल्ली जंक्शन,हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार पार्सल लेनदेन पर भी रोक टर्मिनल पर लागू रहेगी होगा।इसके अलावा नई दिल्ली,दिल्ली जंक्शन,हजरत निजामुद्दीन,आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला पर सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन पर रोक लगा दी गई है।रेलवे के मुताबिक इन स्टेशनों पर पार्सल गोदाम और प्लैटफॉर्म पार्सल पैकिंग से मुक्त रखे जाएंगे।

इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने घोषणा की है कि सभी लाइन पर मेट्रो सेवाएं 26 जनवरी को तड़के तीन बजे से शुरू होंगी।मेट्रो सेवाओं की इतनी शीघ्र शुरुआत कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर ट्रेन 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।कहा कि सुबह छह बजे के बाद मेट्रो सेवाएं दिन के बाकी समय के लिए नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी।यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए गणतंत्र दिवस पर सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं चालू रहेंगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कहा है कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के सभी नमो भारत स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ाई जाएगी। एनसीआरटीसी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत न्यू अशोक नगर और आनंद विहार नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं 25 जनवरी को अपराह्न दो बजे से 26 जनवरी को अपराह्न दो बजे तक रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000