हैवानियत की इंतेहा:13साल की लड़की और 15 लड़के को चढ़ा इंस्टाग्राम पर प्यार का बुखार,दोनों घर से फरार,होटल मालिक व मेनेजर ने किया गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक 13 साल की लड़की और 15 साल के लड़के अभय शर्मा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोस्ती इतनी आगे बढ़ गई की दोनों घर से भाग गए। भागकर एक होटल में पहुंचे। जहाँ दोनों ने 3 रात एकसाथ बिताईऔर फिर लड़का, लड़की को होटल में ही छोड़कर भाग निकला। जब यह बात होटल वालों को पता चला तो उन्होंने उस लड़की की मजबूरी का फायदा उठाया।
होटल मालिक धीरेंद्र सिंह और मैनेजर आदर्श पांडेय ने गैंगरेप किया। लड़की की तबियत बिगड़ी तो उसे दवाइयां खिला दी। उसको चुप रहने की धमकी दी और नौकरी का झांसा देकर उसे स्पा सेंटर पर भेज दिया। स्पा सेंटर मालिक अंकित ने भी उससे रेप किया और दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया। करीब 15 दिन तक लड़की की इज्जत लूटी जाती रही। इधर, उसके फैमिली वाले लगातार खोजते रहे। सभी आरोपी गिरफ्तार हैं।
यह बच्चों की पढ़ने लिखने की उम्र में आज कल के बच्चे इतना बड़ा कदम कैसे उठा लेते है। जहाँ उन्हें अपने सपने सजाने चाहिए वहाँ आजकल के बच्चे इतना खौफनाक कदम उठा कैसे लेते है। और जब उन्हें उस गलती का अहसास होता है तब बहुत देर हो चुकी होती है और तब उनके पास आत्महत्या करना ही आखरी विकल्प दिखता है। और वह यह भूल जाते है जो माँ-बाप उन्हें उस उम्र तक पाल पोसकर बड़ा किये होते है एक बार भी उनके बारे में नही सोचते की उनके मन को कैसे ठेस पहुँचती होगी।
संस्कृति और सभ्यता का नाजायस फायदा
आज कल के बच्चे अपने माता-पिता के दुःख, दर्द व परेशानियों, कठिनाईयों को भूल कर सिर्फ चंद लम्हों या कुछ सालो के प्यार के पीछे पड़कर माँ बाप के 20 से 40 साल के निस्वार्थ प्रेम को मिटटी में मिलाकर गलत कदम उठाने में तनिक भी नही सोचते। उन्हीं बच्चो का प्रेम बुखार उतरने पर जब अक्ल आती है तो न समय साथ देता है, न हालत और न ही कोई दोस्त व रिश्तेदार। सिवाय अपना जीवन खत्म करने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता उनके पास नही बचता। बच्चे ऐसा कदम न उठा सके इसलिए माता-पिता को भी अपने बच्चे की हर क्रियाकलाप पर अवश्य ही ध्यान देना चाहिए। और साथ ही उनके अपने संस्कृति व सभ्यता का भी ज्ञान कराना चाहिए। ताकि ऐसी गलती जीवन में वह न करें।