उंगलियां काटी, गला रेता, सिर पर पत्थर से वार:12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुरुवार को दिनदहाड़े विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. छात्रा के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। उंगलियां काटी गई थीं, चेहरे पर से नाक का हिस्सा गायब था, गला रेता हुआ था और सिर पर पत्थर से वार कर कूंचा गया था। छात्रा के साथ की गई हैवानियत को देख लोग सहम गए। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई।

दरअसल, मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र का है। गुरुवार दोपहर के समय ढालीपुर शक्ति नहर के पास से गुजर रहे लोगों को नहर किनारे खून से लथपथ एक लड़की की लाश पड़ी दिखाई दी। लोगों ने लाश के पास जाकर देखा तो सहम गए। बड़ी बेरहमी से लड़की का कत्ल किया गया था। लोगों ने बिना समय गंवाए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को घटनास्थल से मिला हंसिया

इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल पर एक बाइक और हंसिया मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि इसी हंसिए से लड़की पर बेरहमी से वार किया गया था। वारदात के समय हत्यारे ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थी। लड़की के हाथों की उंगलियां कटी हुई थीं, चेहरे पर से नाक का हिस्सा गायब था। गला भी बुरी तरह रेता गया था। यही नहीं उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था, जिससे सिर का हिस्सा पिचक गया था।

चचेरे भाई के साथ दवा लेने गई थी छात्रा

पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा ढालीपुर की रहने वाली थी और 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। बीते बुधवार शाम वह अपने चचेरे भाई के साथ दवा लेने के लिए बाइक पर निकली थी। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। देर रात से सुबह तक छात्रा और उसके चचेरे भाई को परिजन तलाशते रहे। इसी बीच गुरुवार सुबह के समय कुछ स्थानीय लोगों ने छात्रा के परिजनों को बताया कि ढालीपुर शक्ति नहर नहर किनारे एक लड़की की लाश पड़ी है।

चचेरे भाई ने दुकान से खरीदा था हंसिया

चूंकि छात्रा की लाश मिली और चचेरा भाई गायब था तो पुलिस की शक की सूई उसी पर गई। पुलिस ने जांच और तेज की तो छात्रा एक पेट्रोल पंप के CCTV में चचेरे भाई के साथ बाइक पर दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक, चचेरे भाई ने हाल ही में एक दुकान से हंसिया खरीदा था। इसी हंसिए से छात्रा पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। SSP अजय सिंह ने बताया कि चचेचे भाई ने वारदात क्यों अंजाम दिया, ये जांच का विषय है। अभी वो भी गायब है। आशंका है कि छात्रा की हत्या के बाद उसने भी ढालीपुर शक्ति नहर में कूदकर जान दे दी। इसी वजह से SDRF टीम नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000