दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 12 साल के सौतेले बेटे अल्तमश की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी वाजिद ने प्लास और स्क्रू ड्राइवर से मासूम की एक आंख निकाल ली। एक सप्ताह से हो रहे झगड़े से परेशान होकर उसकी पत्नी अपनी चाची के घर चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। जिसको लेकर आरोपी पत्नी को लगातार धमका रहा था। आरोपी ने परिवार वालों को वीडियो भेजकर झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम की मां मुमताज के बयान पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
हत्यारोपी पिता चलाता है रिक्शा
स्कूल से लाकर की हत्या
वीडियो भेजकर दी हत्या करने की जानकारी
परिवार वालों ने बताया कि आरोपी ने गुरुवार रात मुमताज को फोनकर अल्तमश के हत्या की जानकारी दी। साथ ही झाड़ियों का वीडियो भेजा था। परिवार वालों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार छह बजे आरोपी ने एक वीडियो भेजा जिसमें झाड़ियों में अल्तमश का शव पड़ा था।
पुलिस को मिली थी शव पड़े होने की जानकारी
मेरे मासूम के बदले मुझे ही मार डालता
अल्तमश की मौत के बाद मां मुमताज ने कहा कि उसने मेरे मासूम को मार डाला, इससे अच्छा तो वह मुझे ही मार डालता। रोते हुए कहा कि उसने मासूम की बेरहमी से हत्या की है। इसी तरह बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।