सीलमपुर अग्निकांड: 24 घंटे बाद भी सुलग रही अंसारी बिल्डिंग,करोड़ों स्वाहा

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के पुराने सीलमपुर इलाके में रविवार शाम अंसारी बिल्डिंग में आग लग गई।आग की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है,लेकिन रविवार शाम को बिल्डिंग में लगी आग को सोमवार देर रात तक भी पूरी तरह से नहीं बुझ पाई।संकरी गलियों के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दमकल की 100 से ज्यादा गाड़ियां अब तक मौके पर भेजी जा चुकी हैं।

रह-रहकर धधक रही आग

दमकलकर्मी का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद भी कपड़ों में रह-रहकर आग लग जाती है।भूतल पर बनी दुकानों के शटर काटकर उनमें पानी डाला जा रहा है। उस पर गलियां संकरी होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है। सोमवार शाम बिल्डिंग के अंदर की एक दीवार भी ढह गई।

भेजी जा चुकी हैं दमकल की 100 गाड़ियां

अंसारी बिल्डिंग में लगभग डेढ़ दर्जन दुकानें और गारमेंट फैक्टरी के इसके चपेट में आने से कारोबारियों का करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका है।सोमवार देर रात तक दमकल की करीब 100 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा जा चुका था। इसके अलावा लगातार गाड़ियों का आना जाना जारी था। खबर लिखे जाने के दौरान मौके पर लगभग 10 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थीं।

खाली कराई गई आसपास की इमारतें

एहतियातन इमारत के आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है।शुरुआती जांच के बाद इमारत के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान आग लगने से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात है।

चार मंजिलों पर कई गारमेंट फैक्टरियां

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब 4.22 बजे शांति मोहल्ला,पुराने सीलमपुर इलाके के अंसारी बिल्डिंग में आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां भेजी गईं। करीब 800 गज के प्लॉट में बनी इमारत के भूतल पर दुकानें बनी हुई थीं और इनमें कपड़ों शोरूम थे। वहीं ऊपर की चार मंजिलों पर कई गारमेंट फैक्टरी मौजूद थीं।

आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगेगा समय

आग लगने के बाद धीरे-धीरे पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। रविवार देर रात आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। दमकलकर्मियों का कहना है कि अभी आग पर पूरी तरह काबू पाने में समय लग जाएगा क्योंकि आग पर काबू पाने के बाद भी कपड़ों से धुआं निकल रहा था। इसके बाद उसमें कभी भी रह-रहकर आग लग जाती है। भूतल पर बनी दुकानों के शटर काटकर उनमें पानी डाला जा रहा है। दमकलकर्मी आग को इमारत में रोककर बुझाने में जुटे हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000