प्रतापगढ़ में अधेड़ की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

प्रतापगढ़ में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान मो. सलीम (55) के रूप में हुई है। वह मुंबई में प्राइवेट वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और रमजान के चलते करीब डेढ़ माह पहले घर आए थे। सोमवार दोपहर वह खेत की ओर गए थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में उन्हें राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामला मानधाता कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव का है।

पुरानी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ माह पहले मृतक के परिवार और पड़ोसी पक्ष के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें एक युवक के दोनों पैर टूट गए थे। उसी घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। हालांकि बीच में समझौते की बात भी सामने आई थी, लेकिन हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने पड़ोसी खलील पर हत्या का आरोप लगाया है और दावा किया है कि उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मृतक ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी की पांच वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। पहली पत्नी से उनके चार बेटे हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी, जिससे एक बेटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया-

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।अन्य हमलावरों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000