ट्रंप की ‘रूसी तेल छूट’ पर विपक्ष के तीखे सवाल के बाद भारत सरकार का करारा जवाब

भारत के PIB ने साफ कह दिया: भारत कभी भी रूसी तेल खरीदने के लिए किसी देश की अनुमति पर निर्भर नहीं रहा है…

जाओ सिमरन जी लो अपनी ज़िंदगी…

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच इन दिनों एक नया ईगो वॉर चल रहा है। मुद्दा है रूसी तेल और उस पर मिली 30 दिनों की शाही छूट। ट्रंप प्रशासन ने बड़े प्यार से भारत के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा “जाओ सिमरन जाओ, 30 दिन तक पुतिन से तेल ले लो, हमने तुम्हें Allow कर दिया है।” लेकिन जवाब में भारत ने जो रिटर्न गिफ्ट दिया है, उसने वॉशिंगटन के गलियारों में सन्नाटा खींच दिया है।

1. परमिशन का झुनझुना

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने ऐसे ट्वीट किया जैसे उन्होंने भारत को दिवाली का बोनस दे दिया हो। उन्होंने भारत को Good Actor (एक अच्छा कलाकार/बच्चा) कहा। अब भला भारत को एक्टिंग की क्या ज़रूरत, जब असली ड्रामा तो व्हाइट हाउस में चल रहा है ?

​भारत के PIB ने साफ कह दिया: भारत कभी भी रूसी तेल खरीदने के लिए किसी देश की अनुमति पर निर्भर नहीं रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया कि फरवरी 2026 में भी रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता बना रहा, जिससे यह संकेत मिलता है कि आयात कभी रुका ही नहीं था।

हम आपकी परमिशन की वेटिंग लिस्ट में कभी थे ही नहीं। यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसे कोई पड़ोसी आपसे कहे कि आज आप अपने घर में खाना खा सकते हैं, मेरी तरफ से छूट है और आप कहें भाई राशन मेरा है, चूल्हा मेरा है, तू कौन ?

भारत सरकर अपना पक्ष रखने में पिछड़ जाती है और विपक्ष के सवाल के बाद देनी पड़ती है, सफाई…

2. होर्मुज का ‘ट्रैफिक जाम’ और अमेरिकी मजबूरी

असल में यह छूट भारत के प्रति प्रेम नहीं बल्कि खुद की डूबती नैया बचाने की कोशिश है। अमेरिका चाहता है कि रूसी तेल (जो पहले से समुद्र में फंसा है) बाजार में आए ताकि कीमतें और न बढ़ें। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $92 प्रति बैरल के पार पहुँच गई हैं।

Strait of Hormuz में ईरान और इजरायल के बीच जो पटाखे चल रहे हैं, उसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर जा रही हैं। अगर रूसी तेल बाजार में नहीं आया तो अमेरिका में गैस स्टेशनों पर लाइनें लग जाएंगी। ऐसे में ट्रंप प्रशासन ने सोचा कि क्यों न अपनी मजबूरी को उदारता का नाम दे दिया जाए। इसे कहते हैं मजबूरी का नाम महात्मा गांधी या इस केस में मजबूरी का नाम डिस्काउंटेड रूसी क्रूड।

3. गुड एक्टर की बैड परफॉरमेंस

अमेरिका ने सोचा था कि भारत इस छूट के लिए थैंक यू बोलेगा, लेकिन भारत ने फरवरी के आंकड़े मेज पर पटक दिए “जब आप प्रतिबंध लगा रहे थे, तब भी रूस हमारा नंबर-1 सप्लायर था मतलब हम तो फिल्म पहले ही देख चुके हैं, आप अब उसका ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं”।

4. आम आदमी का रिटर्न गिफ्ट

इधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वायत्तता (Autonomy) और ईगो की जंग चल रही है, उधर 7 मार्च को घर के LPG सिलेंडर के दाम 7% बढ़ गए यानी कूटनीति चाहे कितनी भी कूल हो आम आदमी की जेब तो हॉट ही रहनी है। शायद इसी को ग्लोबल लीडरशिप का टैक्स कहते हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया कि फरवरी 2026 में भी रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता बना रहा…

निष्कर्ष

अमेरिका का यह 30 दिन का ऑफर किसी ई-कॉमर्स साइट की फ्लैश सेल जैसा है, जिसकी शर्तें कोई नहीं पढ़ना चाहता। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सब्सक्राइबर नहीं बल्कि ‘पार्टनर’ है। अंकल सैम को समझना होगा कि दुनिया बदल गई है, अब हुक्म नहीं सिर्फ ‘रिक्वेस्ट’ चलती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000