मदरसे में 11 वर्षीय छात्र से कुकर्म; 70 साल का मौलाना गिरफ्तार, वीडियो आया सामने

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक मदरसे में पिछले 40 वर्षों से पढ़ा रहे 70 वर्षीय मौलाना को 11 साल के मासूम छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित एक इस्लामिया मदरसे का है। यहाँ मौलाना इकबाल (70) लंबे समय से बच्चों को उर्दू और धार्मिक शिक्षा दे रहा था। आरोप है कि ईद की रात जब पीड़ित किशोर मदरसे में ही था, तब मौलाना ने उसके साथ गंदी हरकत की। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में परिजनों तक पहुँच गया।

वीडियो देख सन्न रह गए परिजन

वायरल वीडियो में आरोपी मौलाना मासूम बच्चे के साथ जबरदस्ती करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जब परिजनों ने बच्चे से विश्वास में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया कि मौलाना अक्सर उसे पढ़ाई या साफ-सफाई के बहाने अकेले कमरे में रोक लेता था और उसके साथ कुकर्म करता था। बच्चा डर के मारे अब तक चुप था।

पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पीड़ित के पिता की तहरीर और साक्ष्य के रूप में दिए गए वीडियो के आधार पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी मौलाना इकबाल के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और कुकर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित छात्र पिछले 5 वर्षों से इसी मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पूर्व में भी किसी अन्य छात्र के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000