एसपी प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल का सनसनीखेज खुलासा, झाड़ियों में मिला नर कंकाल राहुल यादव का निकला

साथी की मदद से रामसिंह यादव अपनी प्रेमिका के भाई राहुल यादव को उतारा था, मौत के घाट…  

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के मार्गदर्शन में पुलिस ने राहुल यादव के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। राहुल यादव की हत्या उसकी बहन के प्रेमी रामसिंह यादव ने इसलिए कर दी थी, क्योंकि राहुल यादव इस प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। 2 जून, 2022 को थाना नवाबगंज में राहुल यादव की बहन ने जानकारी दी कि मेरा छोटा भाई राहुल यादव उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र स्व. भोलानाथ यादव निवासी ग्राम खाम सामा का पुरवा बरियावां, थाना- नवाबगंज 30 मई, 2022 को झलियन का पुरवा बरियावां निमंत्रण में गया था। तभी से लापता है और उसका मोबाइल नम्बर भी बन्द बता रहा है। हम लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इस सम्बन्ध में थाना नवाबगंज में गुमशुदगी दर्ज का राहुल उपरोक्त की खोजबीन की जाने लगी। 

3 जून, 2022 को सायं के समय थाना क्षेत्र नवाबगंज के लेहदरी पुल के पास एक मानव कंकाल मिलने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस व गुमशुदा राहुल उपरोक्त के परिजन भी मौके पर पहुंचे।  मानव कंकाल के पास मिले मोबाइल व कपड़े से गुमशुदा राहुल उपरोक्त के परिजनों द्वारा राहुल के कंकाल होने की आशंका के साथ राहुल की हत्या होना बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुअसं0- 101/2022 धारा- 302,201 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण में स्थानीय पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम द्वारा गहनता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। साक्ष्य संकलन से मिले महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर 12 जून, 2022 को नवाबगंज के गोदाही चौराहा के पास से दो अभियुक्तों को एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में रामसिंह यादव पुत्र शिवसागर यादव निवासी- गोगहर, थाना- महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़। दूसरा अभियुक्त 17 वर्षीय कानून का उल्लंघन करने वाला एक नाबालिग है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त राम सिंह यादव उपरोक्त द्वारा बताया गया कि पेशे से मैं एक ड्राइवर हूं। राहुल यादव की बहन से दिल्ली में मेरी मुलाकात हुई थी और हम दोनों के बीच लगातार ज्यादा बात-चीत होने लगी। इसकी जानकारी राहुल यादव और उसके परिजनों को हो गई थी, जिसके लिए राहुल और उसके परिजन द्वारा मुझ से उसकी बहन से दूर रहने की धमकी दी गई थी।  इसी कारण मैंने अपने एक 17 वर्षीय साथी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से 30 मई, 2022 की रात्रि में राहुल को बुलाकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेहदरीपुल के नीचे एकान्त में ले गये। जहां गला दबाकर राहुल की हत्या कर दी थी। शव को घसीट कर वहीं झाड़ियों में छिपा दिया था। उसका मोबाइल भी तोड़कर वहीं फेंक दिया था। 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सोनी, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी उपेन्द्र यादव, आरक्षी नागेन्द्र यादव, महिला आरक्षी ज्योति यादव और दीप्ती सिंह थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़। प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव, मुख्य आरक्षी जाहिद खान, आरक्षी श्रीराम सिंह, आरक्षी राजेन्द्र कुमार, आरक्षी अरविन्द दूबे, आरक्षी सत्यम यादव व आरक्षी जागीर सिंह स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000