सहारनपुर की क्राईम ब्रांच एवं थाना ननौता पुलिस व थाना रामपुर मनिहारन पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरे घायल/गिरफ्तार,कब्जे से 80हजार रुपये व एक मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार व अवैध असलहा बरामद… 

बदमाश को लगी घुटने के नीचे गोली, चलने में हुआ असमर्थ...
पुलिस मुठभेड़ के बाद 3 शातिर लुटेरे घायल होने के बाद किये गए, गिरफ्तार…

 

सहारनपुर। थाना ननौता पुलिस को मु.अ.स.- 143/22 धारा 420/406 भा.द.वि. एवं थाना रामपुर मनिहारन में पंजीकृत मु.अ.स. 175/22 धारा- 394 भा.द.वि. की घटना से संबंधित सिल्वर कलर की वैगन आर संख्या- DL- 9CQS-9304 में बदमाशों के आने की सूचना मिली। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में थाना ननौता व थाना रामपुर मनिहारन पुलिस व क्राईम ब्रांच सहरानपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिल्ली सहरानपुर रोड पर विमको नर्सरी के पास चेकिंग शुरू कर दी । चेकिंग के दौरान सिल्वर कलर की वैगनआर संख्या- DL9CQS-9304 रामपुर मनिहारन की तरफ से आती दिखाई दी। जिसको पुलिस द्वारा टॉर्च दिखाकर रुकने का इशारा किया तो उपरोक्त वैगनआर सवार बदमाश, पुलिस के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए दिल्ली सहरानपुर मार्ग पर स्थित विमको नर्सरी के बराबर वाले लिंक रोड़ की तरफ भागे जिनका पुलिस द्वारा पीछा करके पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाशो द्वारा खुद को घिरा देखकर पुलिस पार्टी के ऊपर पुनः जान से मारने की नियत से फायर किये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया गया है… 

पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग का मुंहतोड जवाब दिया गया और आत्मरक्षार्थ फायर किये गये। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई फायरिंग में 2 बदमाश 1-सिंकू पुत्र परशुराम निवासी- धरमपुर, थाना- खड़कपुर, जिला- मुंगेर बिहार, 2-राजेश कुमार पुत्र कैलाशदास निवासी- जंदा, थाना- मनार, जिला- वेशाली बिहार घायल हो गये तथा 1 बदमाश प्रवीण उर्फ अनिल पुत्र मेहरचंद निवासी- हिरनबाग, थाना- बाबरी, जिला- शामली, उ प्र को बाद पुलिस मुड़भेड़ गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशो को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। उपरोक्त बदमाशो ने दिनांक 8-6-2022 को थाना- ननौता से 2 लाख, 12 हजार रुपये व थाना- रामपुर मनिहारन से 2 बाइक व 20 हजार रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना- ननौता व थाना- रामपुर मनिहारन पर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार बदमाशो का नाम व पताः-

1- सिंकू पुत्र परशुराम निवासी- धरमपुर, थाना- खड़कपुर, जिला- मुंगेर, बिहार। (घायल/गिरफ्तार)

2- राजेश कुमार पुत्र कैलाशदास निवासी- जंदा, थाना- मनार, जिला- वैशाली, बिहार। (घायल/गिरफ्तार)

3- प्रवीण उर्फ अनिल पुत्र मेहरचंद निवासी- हिरनबाग, थाना- बाबरी, जिला- शामली, उ प्र। (गिरफ्तार)

बरामदगी का विवरणः-

1- 80 हजार रुपये नगद।

2- 01 मोबाइल फोन (विवो कंपनी)।

3- 01 वैगनआर कार संख्या- DL9CQS-9304 है।

4- 03 तमंचे 315 बोर, 06 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर।

अभियुक्तगणो का आपराधिक इतिहासः-

1- मु.अ.स. 143/22 धारा- 420/406 भा.द.वि. थाना- ननौता, सहारनपुर।

2- मु.अ.स. 150/22 धारा 379 भा.द.वि. थाना- रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।

3- मु.अ.स. 175/22 धारा 394 भा.द.वि. थाना- रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-

1- निरीक्षक श्री संजीव कुमार, प्रभारी स्वाट टीम।

2- उप निरीक्षक अजब सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम।

3-  उप निरीक्षक जयवीर सिंह, मय स्वाट टीम।

4-  उप निरीक्षकचन्द्रसेन सैनी, थाना- प्रभारी नानौता।

5- उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, थाना- नानौता, सहारनपुर।

6- उप निरीक्षक विकास चारण, थाना- रामपुर मनिहारन।

7- हेड कांस्टेबल विजय, कांस्टेबल सुमित व कांस्टेबल राहुल थाना- नानौता।

8- कांस्टेबल ऋषि व कांस्टेबल गोपाल थाना- रामपुर मनिहारन।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000