दो दिन में महंगाई का ट्रिपल अटैक,सोना-चांदी पर फूटा महंगाई का बम,दूध की कीमतों में बढ़ोतरी,सीएनजी भी हुई मंहगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की और फिर गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई। इसके बाद वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी हो गयी।वहीं शाम होते-होते दो कंपनियों ने एक के बाद एक दूध के दाम बढ़ाकर झटका दे दिया,इसके बाद सीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी गयी।दो दिन में ही देश में महंगाई का ट्रिपल अटैक देखने को मिला है।

सोने की कीमत में अचानक तेजी

बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के मद्देनजर लोगों से एक साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील की। पीएम ने कहा कि चाहे शादी हो या फिर कोई दूसरा इवेंट सोने की खरीदारी न करें।अगले दिन सोमवार को भी पीएम ने अपनी इस अपील को दोहराया।फिर अचानक विदेश से सोने का आयात महंगा कर दिया गया।

सीएम योगी ने अपने मंत्रियों को दी खास सलाह

इसके बाद बुधवार को,जहां अचानक MCX पर वायदा कारोबार के दौरान गोल्ड-सिल्वर रेट 6 फीसदी से ज्यादा उछल गए,तो वहीं गुरुवार को भी वायदा सोना की कीमत में तेजी देखने को मिली है।घरेलू मार्केट में देखें तो यहां 10 Gram 24 Karat Gold 1.60 लाख रुपये के पार निकल गया, तो 1 Kg Siler Price 2.87 लाख रुपये पर पहुंच गया।

अमूल-मदर डेयरी का दूध महंगा

देश में दूसरा महंगाई बम दूध पर फूटा।दिग्गज कंपनी अमूल ने बीते साल 1 मई 2025 के बाद अब अचानक पूरे भारत में अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। अमूल दूध की कीमतों की बढ़ोतरी पर नजर डालें तो दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी हो गई है।

अमूल ने कहा,पशु चारा और पैकेजिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी से दूध की कीमत में की गई बढ़ोतरी

अमूल ने कहा कि पशु चारा और पैकेजिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई है।प्राइस हाइक के बाद अमूल ताजा टोंड रु30 (500ml) और रु57 (1000ml), अमूल गाय का दूध ₹31 (500ml), अमूल भैंस का दूध ₹38 में (500ml) और ₹75 (1000ml) हो गया।

मदर डेयरी ने दूध महंगा का करने कर दिया ऐलान

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी अपना दूध महंगा करने का ऐलान कर दिया। गुरुवार 14 मई से लागू भी हो गया।मदर डेयरी ने देश में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है,इसके बाद गुरुवार से मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) की कीमत ₹72 प्रति लीटर, पैकेज्ड टोंड मिल्क की कीमत ₹58 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹60 कर दी गई है, जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत ₹54 प्रति लीटर होगी।गाय के दूध की कीमत ₹60 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹62 प्रति लीटर कर दी गई है।

मुंबई में महंगी हुई सीएनजी

महंगाई का तीसरा झटका सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में लगा है।सोना,दूध के बाद अब सीएनजी की कीमत भी बढ़ गई है। हालांकि मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है,इसके बाद मुंबई,ठाणे,नवी मुंबई समेत अन्य मुंबई महानगर क्षेत्रों में ये 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये प्रति किलो हो गई है।सीएनजी की नई कीमतें भी 14 मई से लागू हो गई हैं।महानगर गैस लिमिटेड ने CNG Price Hike का कारण बताते हुए कहा है कि कीमतों में ये इजाफा वेस्ट एशिया संघर्ष के चलते पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के चलते किया गया है, जिसमें गैस खरीद की लागत बढ़ना, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, भारतीय करेंसी रुपया में गिरावट और सप्लाई चेन में बाधा शामिल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000