5,000 रुपये उछली चांदी,चमका सोना,अपने शहर में 24K, 22K, 18K का चेक कर लें भाव

नई दिल्‍ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है।चांदी 5,000 रुपये उछली तो सोना 1,600 रुपये मजबूत हुआ।यह तेजी मजबूत ग्‍लोबल ट्रेंड,अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के कारण आई।शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद होने तक सोना चमकते हुए 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,74,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार में आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमत में मामूली तेजी दिख रही है।गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की तेजी के साथ 1,57,650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना भी 10 रुपये की तेजी के साथ 1,44,510 रुपये पर ट्रेड कर रहा है,जबकि 18 कैरेट वाला सोना 10 रुपये ऊपर 1,18,240 रुपये पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 2,80,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

प्रमुख शहरों में आज सुबह सोने का रेट

शहर 24K 22K 18K
दिल्‍ली ₹157190 ₹144100 ₹117930
मुंबई ₹157040 ₹143950 ₹117780
कोलकाता ₹157040 ₹143950 ₹117780
चेन्‍नई ₹159290 ₹146010 ₹122560
लखनऊ ₹157780 ₹144660 ₹118390
कानपुर ₹157780 ₹144660 ₹118390
पटना ₹157700 ₹144560 ₹118290
जयपुर ₹157780 ₹144660 ₹118390
इंदौर ₹157700 ₹144560 ₹118290
भोपाल ₹157700 ₹144560 ₹118290
स्रोत- गुड रिटर्न्‍स

एमसीएक्स पर भाव

पिछले सत्र में एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 146 रुपये की तेजी के साथ 1,61,059 रुपये पर बंद हुआ। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 925 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये रह गया जबकि 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना 624 रुपये ऊपर 1,64,732 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह 3 जुलाई वाली चांदी 2,537 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,000 रुपये पर बंद हुई।

जानें क्‍या कह रहे हैं जानकार

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में जिंस शोध प्रमुख हरीश वी ने कहा,सोने और चांदी की कीमतें थोड़ी बढ़ी है। इसका कारण अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम से जुड़े घटनाक्रम और हाल में महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी परिदृश्य है।उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के चलते इन कीमती धातुओं की कीमतें मजबूत बनी रहीं।

हरीश ने कहा,हमें निकट भविष्य में बिकवाली का कोई बड़ा दबाव नजर नहीं आता,क्योंकि बाजार के बुनियादी फैक्‍टर कीमतों को लगातार सहारा दे रहे हैं। चांदी भी मुमकिन है कि सोने के रुख का ही अनुसरण करेगी। इससे सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं, दोनों से ही मदद मिलेगी।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा,विदेशी बाजार में हाजिर सोना की कीमतों में लगभग एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका और ईरान के बीच एक शुरुआती समझौते की बातचीत से इस कीमती धातु पर नीचे जाने का दबाव कम हुआ है।उन्होंने कहा,हालांकि समझौते के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण इसकी कीमतें एक सीमित दायरे में ही रहेंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000