प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर सोशल मीडिया पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस संबंध में आठ नामजद आरोपियों और दो अज्ञात फेसबुक आईडी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अब जानिए पूरा मामला…

लीलापुर थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी भाजपा महिला नेत्री प्रतिभा सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर उनके और उनके व्यवसायी पति सुरेंद्र सिंह की सोशल मीडिया पोस्टों पर लगातार अभद्र, अश्लील और धमकी भरी टिप्पणियां कर रहे थे।

नेत्री ने कहा- छवि धूमिल करने का प्रयास हो रहा

प्रतिभा सिंह के अनुसार, इन टिप्पणियों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी शिकायत में इन गतिविधियों को अपनी छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है।

8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्रम सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह (पुरपांडे कमोरा), विकास सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह (कोंडरा मादुपुर), आकाश सिंह, संजय सिंह, अरविन्द पाण्डेय, सोमेश पाण्डेय, राजन सिंह और नीलिमा सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, दो अज्ञात फेसबुक आईडी संचालकों को भी आरोपी बनाया गया है।

सोशल मीडिया खातों की गहनता से जांच

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 352, 351(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66सी और 67 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों और संबंधित सोशल मीडिया खातों की गहनता से जांच कर रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000