पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में दहशत फैलाने वाला चोर गिरोह धराया, 18 लाख से अधिक की बरामदगी

सुल्तानपुर। जनपद सुलतानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुड़वार थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, ₹2.40 लाख नकद तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह बेहद पेशेवर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी पहले कई दिनों तक मकानों की रेकी करते, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और लोगों की दिनचर्या पर नजर रखते थे। इसके बाद रात में घरों में घुसकर वारदात को अंजाम देते थे। खास बात यह रही कि चोरी के समय आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर कहीं और छोड़ देते थे, जिससे पुलिस उनकी लोकेशन ट्रैक न कर सके।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद अहमद, अजीम कुरैशी, मोहम्मद आदिल और अजय कुमार कोरी के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और उनके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सुल्तानपुर के कुड़वार, जयसिंहपुर और नगर कोतवाली क्षेत्र के अलावा प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली एवं अंतू थाना क्षेत्र में हुई कई चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के तार अन्य जनपदों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि चोरी के आभूषणों को गलाकर बेचने में सहयोग करने वाले एक जौहरी की भी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए कई मुकदमों में धाराएं बढ़ाई गई हैं। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को ₹25 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह कार्रवाई हाल के दिनों में जिले की सबसे बड़ी चोरी के खुलासों में से एक मानी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000