राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बड़ा हादसा, 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी, एक की मौत, कई मजदूर घायल 

दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 16 में निर्माणाधीन 4 मंजिला गिरी इमारत और मौके पर उपस्थित बचाव टीम…

पुलिस, दमकल और NDRF ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-16 स्थित जी-4 पॉकेट में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका के बीच पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में एक की मौत हो गई है और 5-6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी इमारत धूल के गुबार के साथ जमीन पर आ गिरी। लोगों ने तुरंत पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनों के साथ-साथ रेस्क्यू टीमों को भी लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे के नीचे फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचने की कोशिश की जा रही है। एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

चश्मदीद बोले- ‘कुछ ही सेकंड में सब खत्म हो गया’

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ‘जोरदार आवाज आई और कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। चारों तरफ धूल ही धूल फैल गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।’

फिलहाल प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोग इसकी चपेट में आए और हादसे की असली वजह क्या थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000