हॉर्न बजाने पर युवक की गोली मारकर हत्या:छोटा भाई बोला- साइड हटने को कहा था, दबंग पिस्टल से फायर करने लगे

गाजियाबाद। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की रतीराम कालोनी में रविवार रात साइड मांगने व हार्न बजाने पर पड़ोसी युवक ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी। एक गोली युवक की बुआ के बेटे को छूते हुए निकली और वह मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई ने आरोपित युवक, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित की पत्नी और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। रतीराम कालोनी स्थित डेयरी वाली गली में सूरज परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटे आजाद, विपिन और एक बेटी पूनम हैं। आजाद और पूनम की शादी हो चुकी है। उनके बड़े भाई भी गली में रहे हैं। रविवार को भतीजे पवन की बेटी का नामकरण संस्कार था। सभी रिश्तेदार एकत्र हुए थे। समारोह समाप्त होने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे विपिन और गौरव रिश्तेदारों को लोनी बार्डर घर छोड़ने गए थे। जब वह वापस गली में पहुंचे तो पड़ोसी सोनू घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था।

साइड कटने को कहने पर शुरू हुई थी कहासुनी

विपिन ने बाइक का हार्न बजाकर सोनू को साइड हटने का इशारा किया लेकिन सोनू रोड़ से एक ओर होने के बजाय कहासुनी करने लगा। दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सोनू ने विपिन को थप्पड़ मार दिया। वह बाइक समेत नीचे गिर गया। झगड़ा हुआ देख सोनू का पिता ब्रहमपाल और पत्नी भी बाहर आ गई। वह भी विपिन और गौरव से कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर सोनू घर के अंदर से पिस्टल निकाल लाया। उसने विपिन और गौरव की ओर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

पहली गोली खाली निकल गई। दूसरी गौरव के उलटे हाथ को छूकर निकली। जबकि तीसरी गोली विपिन के सीने के नीचे जा लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। गोली लगने की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे।

स्वजन विपिन और गौरव को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने मौका मुआयना किया।

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक के भाई आजाद की शिकायत पर सोनू, उसके पिता ब्रहमपाल और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। ब्रहमपाल और सोनू की पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित सोनू की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। पुलिस ने टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।

पहले भी हुआ मुकदमा

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ लोनी बार्डर थाने में वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। जिस मामले में वह जेल भी गया था। उसका आपराधिक लोगों के साथ उठना बैठना है।

वह पिस्टल कहां से लाया था। इसकी भी जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसके पिता ब्रहमपाल के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में वर्ष 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस बल किया तैनात

एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि पीड़ित और आरोपित के घरों की दूरी महज 150 से 200 मीटर है। दोनों पक्षों में आपसी तनाव को देखते हुए कालोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000